#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

ट्विटर में भी विराट कोहली के पांच करोड़ फॉलोअर्स पूरे, यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर

175
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के ट्विटर पर पांच करोड़ (50 मिलियन) फॉलोअर्स हो चुके हैं। इसके साथ ही कोहली दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम और ट्विटर दोनों जगहों पर पांच करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। साल 2020 में ही इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के 50 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके थे। इस साल जून के महीने में कोहली ने इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर्स भी पूरे किए थे। विराट के अलावा कोई भी क्रिकेटर यह उपलब्धि नहीं हासिल कर पाया है। विराट ट्विटर पर पाचवें सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एथलीट हैं। इस मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले स्थान पर हैं। उन्हें 95 करोड़ के करीब लोग ट्विटर पर फॉलो करते हैं। फुटबॉल खिलाड़ी नेमार इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। बास्केटबॉल के लेब्रॉन जेम्स तीसरे और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर चौथे स्थान पर हैं। विराट कोहली के अलावा महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं, लेकिन ट्विटर पर धोनी सक्रिय नहीं हैं। इसी वजह से उनके अकाउंट से ब्लू टिक भी हटा लिया गया था, लेकिन बाद में उनका अकाउंट फिर से वेरीफाई कर दिया गया। धोनी ने आखिरी ट्वीट जनवरी 2021 में किया था। धोनी को लगभग 84 लाख लोग फॉलो करते हैं।

1020 दिन बाद विराट ने लगाया शतक
एशिया कप में भारत के आखिरी मुकाबले में विराट कोहली ने 122 रन की शानदार पारी खेली थी। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में यह विराट का पहला शतक था। इससे पहले उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 94 रन था। इस पारी के साथ ही विराट टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। नवंबर 2019 के बाद पहली बार उन्होंने शतक लगाया था। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में कोहली के बल्ले से कोई शतक निकला था। अब टी20 क्रिकेट में कोहली के शतक लगाने के बाद उनके फॉर्म में लौटने की उम्मीद है। इस बीच फैंस का बढ़ता सपोर्ट उन्हें और आत्मविश्वास देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *