#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

दिल्ली में 1 सितंबर से खुलेंगे स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान

666

दिल्ली सरकार ने 1 सितंबर से स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान खोलने का फैसला किया है। केजरीवाल सरकार ने कोरोना के कम होते मामलों के मद्देनजर स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने का निर्णय लिया है। पहले 1 सितंबर से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के लिए स्कूल खुलेंगे। इसके बाद 8 सितंबर से छठी से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया जाएगा। बच्चों के स्कूल आने के लिए उनके अभिभावकों की मंजूरी अनिवार्य होगी। विद्यार्थियों को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। सरकार के फैसले की जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘दिल्ली में सावधानियों के साथ चरणबद्ध तरीके से स्कूल, कॉलेज, कोचिंग गतिविधियों को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। 1 सितंबर से सभी स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं, उनकी कोचिंग कक्षाएं और सभी कॉलेजों / विश्वविद्यालयों को फिर से शुरू करने की अनुमति होगी।”

स्कूल खोलने का निर्णय शुक्रवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकण  (डीडीएमए) की बैठक में लिया गया। इससे पहले दिल्ली सरकार की एक्सपर्ट कमिटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप थी। कमिटी ने सभी क्लास के लिए स्कूल खोलने की सिफारिश की थी। कमेटी ने कहा था कि चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोला जाना चाहिए।

सिसोदिया ने कहा, ‘ऑनलाइन पढ़ाई कभी भी ऑफलाइन पढ़ाई का विकल्प नहीं हो सकती। इस बात को सभी शिक्षक, अभिभावक और विशेषज्ञ मानते हैं। सरकारी स्कूलों का 98 फीसदी टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ कम से कम एक वैक्सीन ले चुका है। स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाओं के साथ-साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी चलती रहेंगी। सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा।’

पिछले साल मार्च में कोरोना के चलते राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था। कई राज्यों ने पिछले साल अक्टूबर में स्कूलों को आंशिक रूप से फिर से खोलना शुरू कर दिया था, वहीं दिल्ली सरकार ने इस साल जनवरी में केवल 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए नियमित कक्षाओं की अनुमति दी थी। लेकिन महामारी की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद फिर से कक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था।

 

3 Comments

  1. Ищете топ наушников до 10 долларов для максимального погружения в музыку или комфортного общения? На нашем сайте https://reyting-naushnikov.ru/ вы найдёте подробные обзоры, советы по выбору и уходу за наушниками. Мы поможем вам подобрать идеальную модель, будь то для профессионального использования, занятий спортом или домашнего прослушивания. Откройте для себя мир звука с нами!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *