#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

धारावी गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार… चाकू की नोक पर किया था दुष्कर्म

538

मुंबई के धारावी इलाके में एक 20 वर्षीय विवाहिता के साथ गैंगरेप करनेवाले दो आरोपियों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने फिल्मी कहानियों की तरह इस गैंगरेप की स्क्रिप्ट तैयार की थी। आरोपियों की प्लानिंग महिला के साथ गैंगरेप कर पहले तो उसका वीडियो बनाना था, फिर मोबाइल में वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर उससे शादी रचानी थी।
जानकारी के मुताबिक घटनावाले दिन आरोपियों ने दिन-दहाड़े विवाहिता के घर में घुसकर चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म किया था। जिन दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है वो दोनों आरोपी सगे भाई हैं, इनमें से छोटा भाई पीड़िता से शादी करना चाहता था लेकिन उसे पीड़िता के शादीशुदा होने को लेकर कोई जानकारी नहीं थी। शादी के लिए उसने जो रास्ता चुना वो किसी हॉरर फिल्मी कहानी से कम नहीं था। जानकारी के मुताबिक
19 वर्षीय अनिल ने अपने बड़े भाई सुनील (20) के साथ मिलकर एक खौफनाक साजिश को रचा, जिसके तहत दोनों भाई 10 मई को पीड़िता के घर पहुंचे। दोनों घर में दाखिल होने से पहले अपने चेहरे पर नकाब बांधे हुए थे और हाथों में धारदार हथियार लिए हुए थे। चाकू की नोक पर दोनों ने पीड़िता से जबरन गैंगरेप किया और उसका मोबाइल वीडियो बनाया, ताकि बाद में उसे ब्लैकमेल कर उससे शादी रचा सकें। जिस वक्त दोनों घर में दाखिल हुए तब शाम के करीब 4 बज रहे थे। तब घर में कोई नहीं था। आरोपियों ने पहले से रेकी कर ली थी और दिन-दहाड़े आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। परंतु पुलिस ने घर के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज और अपने खबरियों की मदद से आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *