#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

नागांव में नाबालिग से दुष्कर्म, सड़कों पर उतरे लोग; सीएम सरमा ने की घटना की निंदा

10

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला से दुष्कर्म और हत्या के मामले में देश भर में प्रदर्शन जारी है। इस बीच असम के नागांव में तीन लोगों ने एक 14 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद पूरे जिले में बवाल मच गया। स्थानीय लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। यह घटना ढिंग इलाके में गुरुवार को घटी। नाबालिग शाम में ट्यूशन पढ़कर अपने घर वापस लौट रही थी। स्थानीय लोगों ने लड़की को सड़क किनारे बेहोश पाया। उन्होंने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस घटना की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ के लिए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। फिलहाल अन्य लोगों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद स्थानीय लोग सड़कों पर उतरकर आरोपी को सजा दिलाने के लिए प्रदर्शन करने लगे। दुकानदारों ने अपने दुकान बंद कर लिए। सामाजिक और राजनीतिक संस्थानों ने दोषियों को सजा दिलाने और महिलाओं की सुरक्षा की मांग की। इलाके में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ढिंग पहुंचे।
सीएम सरमा ने की निंदा
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस घटना की निंदा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम सरमा ने कहा, “ढिंग में हुई भयावह घटना, जिसमें एक नाबालिग शामिल है। यह मानवता के खिलाफ अपराध है।” उन्होंने आगे कहा, “हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे और आरोपी को न्याय के कठघरे में लाएंगे। मैं असम पुलिस के डीजीपी को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश देता हूं।”