#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

नीतीश ने चिराग को दिया बड़ा झटका…एलजेपी का बिहार विधानसभा में खेल खत्म…राजकुमार सिंह ने थामा जेडीयू का दामन

675

पटना, बिहार विधानसभा से लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) का खेला खत्म हो चुका है। चिराग पासवान के इकलौते विधायक राजकुमार सिंह आधिकारिक तौर पर नीतीश कुमार के साथ हो गए। उन्होंने जेडीयू की सदस्यता ले ली। मटिहानी से राजकुमार सिंह चुनाव जीते थे। बिहार विधानसभा से ‘चिराग’ का सफाया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिराग पासवान का बड़ा झटका दिया। चिराग पासवान की पार्टी के इकलौते विधायक राजकुमार सिंह जेडीयू में शामिल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विधायक राज कुमार सिंह ने विधानसभा में एलजेपी का जेडीयू में विलय कराने का फैसला लिया। इस बाबत उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से खुद मुलाकात की और अपनी मांग रखी।
जेडीयू में शामिल हो गए राजकुमार सिंह
राजकुमार सिंह की मांग के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने जेडीयू में शामिल होने की अनुमति दे दी। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी, विजय चौधरी, सांसद ललन सिंह मौजूदगी में राजकुमार सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके पहले बीएसपी के इकलौते विधायक जमा खान ने भी पार्टी का जेडीयू में विलय किया था और मंत्री बने थे।
कारण बताओ नोटिस से थे नाराज
दरअसल विधायक राजकुमार सिंह एलजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल खलिक के कारण बताओ नोटिस दिए जाने से नाराज चल रहे थे। बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान राजकुमार सिंह ने जेडीयू उम्मीदवार का समर्थन किया था। इसके बाद एलजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने प्रेस के जरिए उन्हें कारण बताओ नोटिस थमा दिया। राजकुमार सिंह का कहना था कि पार्टी की तरफ से चुनाव को लेकर कोई निर्देश नहीं दिया गया था। स्पीकर के चुनाव के समय एनडीए के पक्ष में मतदान करने को कहा गया था। इसलिए उन्होंने उपाध्यक्ष पद के लिए भी एनडीए को ही वोट किया।
मिल सकता है राज्यमंत्री का दर्जा
चुनाव जीतने के बाद से ही राजकुमार सिंह पर जेडीयू डोरे डाल रही थी। जेडीयू की तरफ से मंत्री अशोक चौधरी और मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उनके संपर्क में थे। राजकुमार सिंह को फिलहाल जेडीयू पार्टी के संगठन में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा भी दिए जाने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *