#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

पंकज त्रिपाठी के घर बप्पा के दर्शन को पहुंचे मनोज तिवारी, बोले- उनका निमंत्रण मेरे लिए सम्मान है

20

मुंबई में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम मची है। त्योहार के इन दिनों में कई सेलिब्रिटीज एक दूसरे के घर बप्पा के दर्शन के लिए जा रहे हैं। गुरुवार को अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी अभिनेता पंकज त्रिपाठी के घर बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे। वह खास तौर पर गणपति दर्शन के लिए दिल्ली से मुंबई बप्पा के दर्शन के लिए आए। पंकज त्रिपाठी के घर आने को लेकर मनोज तिवारी काफी खुश नजर आए। आइए आपको बताते हैं दिल्ली से मुंबई पंकज त्रिपाठी के घर आने को लेकर क्या बोले मनोज तिवारी। मनोज तिवारी ने मुंबई पहुंचकर पंकज त्रिपाठी के घर बप्पा के दर्शन और पूजन किया। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा, ‘आज बहुत ही शुभ अवसर है। गणपति बप्पा ने पंकज जी के घर पर कृपा की है और यह बहुत खुशी का पल है। मेरे जैसे एक आम गांव के लड़के के लिए, यह देखना सच में अलग है कि आप उनके आशीर्वाद और कृपा से क्या प्राप्त कर सकते हैं। हम दोनों एक जैसे बैकग्राउंड से आते हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि गणपति बप्पा का आशीर्वाद उनके, उनके परिवार और पूरे देश पर बना रहे’। मनोज तिवारी ने कहा, ‘जब कोई आपको प्रेम से बुलाता है तो दूरियां मायने नहीं रखती हैं। यह यात्रा और आगे होती तो भी मैं यह यात्रा अवश्य करता। मुझे कल सुबह दुबई जाना है, लेकिन जब से पंकज जी ने मुझे आमंत्रित किया है, मैंने अपनी योजना में फेरबदल कर लिया है। उनका निमंत्रण ही मेरे सम्मान का प्रतीक है’। मनोज तिवारी और पंकज त्रिपाठी एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। फोटो में देखा जा सकती है कि वह पंकज त्रिपाठी से साथ काफी खुश नजर थे।

‘उनकी उपस्थिति सम्मान और स्नेह का प्रमाण है’
एएनआई से बातचीत में अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने कहा, ‘पिछले सात दिनों से हम बप्पा की सेवा कर रहे हैं। हमने 300 पत्तों की प्लेट मंगवाई थीं, जो अब खत्म हो चुकी हैं। हम हर दिन एक भव्य भोज का आयोजन करते हैं और शाम को हम पारंपरिक ढोलक झाल आरती करते हैं। जब कुछ दिन पहले मनोज जी ने फोन किया तो मैं चिंतित था कि उन्हें दिल्ली से यहां कैसे लाया जाए, लेकिन उनकी यहां उपस्थिति उनके सम्मान और स्नेह का प्रमाण है’। पंकज त्रिपाठी हाल ही में स्त्री 2 में नजर आए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें अपने किरदार के लिए काफी तारीफ मिल रही है।