#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

पंत के आईपीएल में 3000 रन पूरे, गिल-विराट के बाद तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी, संजू-रैना का रिकॉर्ड तोड़ा

4913

आईपीएल 2024 में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को छह विकेट से हरा दिया। 168 रन के लक्ष्य को दिल्ली ने 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए डेब्यूटेंट जेक फ्रेजर मैकगर्क ने 35 गेंद में 55 रन और कप्तान ऋषभ पंत ने 24 गेंद में 41 रन की पारी खेली। इस दौरान पंत ने नौ रन बनाते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने आईपीएल में तीन हजार रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के 25वें खिलाड़ी बने। इसी के साथ वह तीन हजार आईपीएल रन पूरे करने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। पंत ने 26 साल और 191 दिन के उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। वह छह दिन पहले यानी अगर सात अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अगर यह उपलब्धि हासिल करते तो दूसरे स्थान पर काबिज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देते। विराट ने 26 साल और 186 दिन की उम्र में तीन हजार रन पूरे किए थे। पहले नंबर पर शुभमन गिल हैं। उन्होंने 24 साल और 215 दिन की उम्र में ही आईपीएल में तीन हजार रन पूरे कर लिए।

IPL 2024: Rishabh Pant completes 3000 runs in IPL, third youngest player after Shubman Gill and Virat Kohli
पंत ने इस मामले में संजू सैमसन और सुरेश रैना को पीछे छोड़ा। सैमसन ने 26 साल और 320 दिन की उम्र में तीन हजार रन पूरे किए थे। वहीं, रैना ने 27 साल और 161 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। आईपीएल में तीन हजार रन पूरे कर चुके 25 खिलाड़ियों में से पंत का स्ट्राइक रेट तीसरा सबसे बेहतर है। पंत का आईपीएल में मौजूदा स्ट्राइक रेट 148.55 का है। वहीं, इस मामले में उनसे आगे सिर्फ एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल है। डिविलियर्स का आईपीएल में 151.68 का स्ट्राइक रेट और गेल का 148.96 का स्ट्राइक रेट है। पंत ने लखनऊ के खिलाफ अपनी 41 रन की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, जेक फ्रेजर ने 35 गेंद में दो चौके और पांच छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली। फ्रेजर केवल 22 साल के हैं और साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी हैं। उन्हें आईपीएल में अगला बड़ा प्लेयर माना जा रहा था और डेब्यू पर इस तरह की पारी खेल उन्होंने खुद को साबित किया। इससे पहले लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 167 रन बनाए थे। आयुष बदोनी ने 35 गेंद में 55 रन की पारी खेली थी। वहीं, कप्तान केएल राहुल ने 22 गेंद में 39 रन बनाए थे। कुलदीप यादव ने तीन विकेट झटके। यह दिल्ली की छह मैचों में दूसरी जीत रही। इस जीत के साथ टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर आ गई। वहीं, लखनऊ की टीम चौथे स्थान पर लुढ़क गई है। दिल्ली का अगला मैच 17 अप्रैलक को गुजरात टाइटंस से है, जबकि लखनऊ की टीम 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी।