#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

पति की रिहाई की दुआ मांगने मंदिर पहुंची चंद्रबाबू नायडू की पत्नी, बोलीं- वह जनता के लिए लड़ रहे

323

आंध्र प्रदेश के कौशल विकास घोटाला मामले में सीआईडी ने शनिवार को राज्य के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद राज्य में जगह-जगह तेदेपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किए। वहीं चंद्रबाबू नायडू की रिहाई के लिए प्रार्थना करने उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी मंदिर पहुंची। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए नारा भुवनेश्वरी ने कहा कि जब एक बच्चा निराश होता है तो वह अपने माता-पिता के पास जाता है। यही वजह है कि वह अपना दुख साझा करने दुर्गा देवी मंदिर आई हैं। चंद्रबाबू नायडू की पत्नी ने कहा कि मैंने दुर्गा मां से प्रार्थना की कि वह मेरे पति को साहस दें। चंद्रबाबू नायडू अपने परिवार के लिए नहीं बल्कि प्रदेश की जनता की आजादी के लिए लड़ रहे हैं। मैं चाहती हूं कि वह इस लड़ाई में जीतें। नारा भुवनेश्वरी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह चंद्रबाबू नायडू के साथ खड़े हों, वह लोगों के लिए लड़ रहे हैं। विपक्षी पार्टियों ने आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की आलोचना की। विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी में प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। गिरफ्तारी पर चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘बीते 45 सालों से मैंने निस्वार्थ भाव से तेलुगु लोगों की सेवा की है। मैं तेलुगु लोगों, अपनी मातृभूमि आंध्र प्रदेश की भलाई के लिए अपना जीवन बलिदान करने के लिए तैयार हूं।’ चंद्रबाबू नायडू ने अपनी पार्टी के समर्थकों से अपील की कि वह शांति बनाए रखें।

पवन कल्याण ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
आंध्र प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दुगुबाती पुरंदेश्वरी ने चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की आलोचना की और कहा कि चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तार में तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया और चंद्रबाबू नायडू का नाम भी एफआईआर में शामिल नहीं था। जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आधी रात को बिना किसी सबूत के गिरफ्तारी करा रही है। बीते साल अक्तूबर में विशाखापत्तनम में जनसेना पार्टी के साथ क्या हुआ था, वो भी हमने देखा था। वहीं राज्य सरकार ने तेदेपी चीफ की गिरफ्तारी का बचाव किया है। राज्य सरकार के सलाहकार सज्जाला रामकृष्ण रेड्डी ने कहा कि आर्थिक अपराधों में गिरफ्तारी से पहले नोटिस देने की जरूरत नहीं होती। उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ सबूत हैं। वहीं सरकार ने चंद्रबाबू की गिरफ्तारी के चलते होने वाले हंगामे को रोकने के लिए कई तेदेपा नेताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया है। बता दें कि कौशल विकास घोटाले में चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया गया है।

10 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *