#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

परमार्थ निकेतन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पूजा-अर्चना और आरती कर लिया मां गंगा का आशीर्वाद

40

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। आश्रम परिसर में शंख ध्वनि, पुष्पवर्षा और वेदमंत्रों से उनका स्वागत हुआ। आश्रम परिसर में स्वामी चिदानंद सरस्वती की साधना स्थली में विराजित मां लक्ष्मी की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित कर राष्ट्रपति ने शक्ति के प्रति श्रद्धा और भक्ति समर्पित किया। मंगलवार को हनुमान जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और ग्लोबल इंटरफेथ वाश एलायंस की अंतरराष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती ने गंगा आरती में सहभाग किया। आरती स्थल पर स्वामी चिदानंद सरस्वती राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को हिमालय की हरित भेंट रुद्राक्ष का पौधा, इलायची की माला और हनुमानजी की दिव्य प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बड़े संयोग की बात है कि आज मैं परमार्थ निकेतन आई हूं। आज हनुमान जयंती, मंगलवार और पूर्णिमा है। गंगा मां का आशीर्वाद है कि मुझे दूसरी बार गंगा आरती में प्रतिभा करने के लिए बुलाया है। साध्वी भगवती सरस्वती ने राष्ट्रपति से परमार्थ निकेतन और डिवाइन शक्ति फाउंडेशन की ओर से संचालित सेवाओं की जानकारी साझा की। राष्ट्रपति और राज्यपाल ने हनुमान जयंती पर परमार्थ निकेतन के श्री हनुमान घाट पर हनुमान की पूजा-अर्चना, गंगा पूजा और विश्व शांति के लिए पवित्र यज्ञ में आहुति समर्पित की। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।