#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

परिवहन मंत्री का कड़ा रुख, 230 कर्मचारियों को बर्खास्त करने की तैयारी, भेजा नोटिस

753

मुंबई
परिवहन मंत्री और एसटी महामंडल के अध्यक्ष अनिल परब ने कहा है कि हड़ताल में शामिल 10,000 से अधिक कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है। मंगलवार को 230 कर्मचारियों को उनकी बर्खास्तगी के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।

राज्य परिवहन निगम कर्मियों की हड़ताल से सरकार के पसीने छूटने लगे हैं। इससे आम आदमी की परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। खासकर, ग्रामीणों का बुरा हाल है। हड़ताल खत्म करने के लिए ठाकरे सरकार हर संभव कोशिश कर रही है, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही है।

हालांकि, परिवहन मंत्री अनिल परब का दावा है कि बहुत सारे कर्मी काम पर वापस आना चाहते हैं। मंगलवार को परब ने एक बार फिर हड़ताली कर्मचारियों को चेतावनी दी है। परब ने कहा कि हड़ताल में शामिल 10,000 से अधिक कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है। निलंबित कर्मचारियों के खिलाफ अगली कार्रवाई बर्खास्त करने की होगी। इस बारे में एसटी प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक करके फैसला करना होगा।

21,644 कर्मचारी काम पर आए
इधर, एसटी महामंडल का कहना है कि मंगलवार को एसटी के 21,644 कर्मचारी काम पर आ गए हैं और 67,904 कर्मचारी हड़ताल में शामिल थे। एसटी के 250 डिपो में से 122 डिपो चालू रहे। हड़ताल के चलते 128 डिपो में किसी भी प्रकार का काम नहीं हुआ।

7 Comments

  1. купить диплом о высшем образовании оригинальный [url=https://server-diploms.ru/]купить диплом о высшем образовании оригинальный[/url] .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *