#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

पोर्न वीडियो केस: राज कुंद्रा को घर लेकर पहुंची मुंबई पुलिस, गिरफ्तारी के विरोध में शिल्पा की HC में अर्जी

669

पोर्न वीडियोज के मामले में फंसे एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को लेकर पुलिस शुक्रवार को उनके घर पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली और कुछ सबूत खंगालने का प्रयास किया। इस बीच 100 से ज्यादा पोर्न वीडियोज बनाने के आरोपी राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत को भी कोर्ट ने बढ़ा दिया है। मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा का आरोप है कि उन्होंने अपने ऐप ‘हॉटशॉट्स’ के लिए पोर्न मूवीज बनाई थीं। इसके बाद अदालत ने उन्हें 23 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था। अब उनकी हिरासत को 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बीच शिल्पा और राज की ओर से गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए हाई कोर्ट में अर्जी दी गई है। पुलिस का कहना है कि राज कुंद्रा ने करीब 100 पोर्न वीडियोज तैयार किए थे और इस संबंध में जांच को लेकर सहयोग नहीं कर रहे हैं। शायद इस संबंध में कुछ और सबूतों को खंगालने के लिए ही पुलिस उन्हें लेकर शिल्पा शेट्टी और उनके घर पर पहुंची है। शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें और उनके सहयोगी रयान थोर्प को कोर्ट में पेश किया था और 7 दिनों के लिए हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने 4 दिनों के लिए ही उनकी हिरासत को बढ़ाया है। पुलिस का आरोप है कि राज कुंद्रा ने वीडियोज को अपने ऐप समेत कई अन्य जगहों पर पब्लिश किया था और उससे कमाई की थी। इसके बाद उस रकम को उन्होंने ऑनलाइन सट्टेबाजी में लगाया था। राज कुंद्रा को गिरफ्तार किए जाने के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। बीते दिनों सिंगर मीका सिंह ने तो राज कुंद्रा का एक तरह से बचाव करते हुए कहा था कि वह अच्छे व्यक्ति हैं। मुंबई पुलिस की ओर से फिलहाल राज कुंद्रा के बैंक खातों की जांच की जा रही है।
गिरफ्तारी को शिल्पा शेट्टी और कुंद्रा ने बताया अवैध, HC में अर्जी
पुलिस का कहना है कि उन्होंने पोर्न कंटेंट से जो कमाई की थी, उसे ऑनलाइन सट्टेबाजी में खर्च किया था। इसलिए उनके यस बैंक अकाउंट और यूनाइटेड बैंक ऑफ अफ्रीका वाले खाते की जांच की रही है। इस बीच शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। दोनों की ओर से अदालत में गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए कहा गया है कि यह अवैध है।

10 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *