#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

बजाज फाइनेंस के नाम से ठगी करने वाले गिरफ्तार

646

नवी मुंबई
बजाज फाइनेंस कंपनी के नाम पर कर्ज दिलाने के बहाने प्रोसेसिंग फीस लेकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश वाशी पुलिस ने किया है। इस गिरोह के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वाशी पुलिस ने कलीम अंसारी, फिरोज अंसारी, मैनेजर सोहेल मौलाना कुरेशी और शबाना सोहेल चरणीय के खिलाफ शिकायत दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बजाज फाइनेंस के फ्रॉड कंट्रोल डिपार्टमेंट में काम करने वाले महेश सूर्यवंशी को जानकारी मिली थी कि वाशी प्लाझा में कुछ लोग फर्जी कॉल सेंटर शुरू कर लोगों से कर्ज दिलाने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस लेकर ठगी कर रहे हैं।
इस की जानकारी वाशी पुलिस को दिए जाने के बाद वाशी पुलिस ने शनिवार को इस कॉल सेंटर पर छापा मारा। जंहा कुछ लड़कियों द्वारा ग्राहकों को फोन कर कर्ज के बारे में बताया जा रहा था। उनसे बजाज फाइनांस से संबंधित कागजात मांगे जाने पर नहीं दिए। इस दौरान पुलिस ने वंहा मौजूद मैनेजर सोहेल मौलाना कुरैशी को हिरासत में लिया, जबकि वहां काम करने वाली लड़कियों से पूछताछ कर नोटिस देकर छोड़ दिया गया।
सोहेल ने बताया कि यह कार्यालय फिरोज अंसारी का है, जो सोलुशन एनजीओ के नाम से शुरू किया गया था। दूसरा कार्यालय वाशी इंफोटेक पार्क की 23वीं मंजिल पर है। इसके बाद पुलिस ने वंहा छापा मारकर कलीम अंसारी और शबाना सोहेल को हिरासत में लिया है, जबकि इसका मालिक फिरोज अंसारी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इन दोनों कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों को फोन कर कर्ज देने का झांसा दिया जाता था।

1 Comment

  1. проститутки омск
    Ищете вызвать проститутку в омске? Мы предоставляем профессиональные проститутки омска для вашего удовольствия и релакса! У нас всегда надёжные проститутки с идеальной внешностью и безупречным сервисом. Планируете пригласить индивидуалку на свидание? Звоните нам, и все ваши желания будут выполнены!

    Не теряйте возможность провести время с самыми привлекательными девушками омска. ??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *