#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

‘बॉलीवुड भारत को गलत तरीके से दिखाता है’, अपने इस बयान को लेकर विवादों में घिरे ऋषभ शेट्टी

40
70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में कन्नड़ इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ ने भी झंडे गाड़े हैं। इस फिल्म में अभिनय के लिए ऋषभ शेट्टी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है। साथ ही, फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फिल्म का भी राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया है। एक तरफ जहां फैंस अभिनेता की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। वही, दूसरी तरफ अब अभिनेता बॉलीवुड इंडस्ट्री पर किए अपने कमेंट को लेकर विवादों में फंस गए हैं। 5
Kantara star Rishab Shetty got trolled after he criticizes and says Bollywood presents India in negative light

टाइम्स ऑफ इंडिया ने मेट्रोसागा से कन्नड़ में बात करते हुए ऋषभ के हवाले से कहा, “भारतीय फिल्में, खासकर बॉलीवुड, अक्सर भारत को नकारात्मक रूप से चित्रित करती हैं। ये फिल्में अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में दिखाई जाती हैं और उन्हें विशेष ध्यान मिलता है। मेरे लिए, मेरा देश, मेरा राज्य और मेरी भाषा गर्व के सोर्स हैं। मैं उन्हें दुनिया के सामने सकारात्मक रूप पेश करने में विश्वास करता हूं और यही मैं करने का प्रयास करता हूं।”
रेडिट पर ऋषभ की फिल्म कंतारा से एक क्लिप शेयर की गई, जिसमें उन्होंने सह-कलाकार सप्तमी गौड़ा की कमर पर पिंच किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक व्यक्ति ने कहा, “इसके अलावा एक और सीन है, जिसमें वह नहाते समय झांक रहे थे। यह देखना वाकई असहज था। इसमें कोई शक नहीं कि फिल्म बहुत अच्छी थी, लेकिन भारतीय सिनेमा में यौन उत्पीड़न को बहुत सामान्य माना जाता है।”  फिल्म कांतारा साल  2022 में रिलीज हुई थी। दक्षिण भारत के साथ फिल्म को उत्तर भारत के लोगों ने भी खूब पसंद किया था। लोककथा पर आधारित फिल्म ने टिकट खिड़की पर तगड़ी कमाई की थी। फिल्म में ऋषभ एक विद्रोही की भूमिका में थे जो प्रकृति के शोषण के खिलाफ आवाज उठाता है।