#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

भाजपा को अपने ही गढ़ सूरत में लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज व्यापारी नेता ने छोड़ी पार्टी

121

भाजपा के गढ़ सूरत में पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सूरत में पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष पीवीएस शर्मा ने मंगलवार को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को लिखे पत्र में उन्होंने पार्टी में अपनी उपेक्षा किये जाने का आरोप लगाया है। कुछ ही दिनों पहले उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसियों की जांच का भी सामना करना पड़ा था। आयकर विभाग में पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर रहे पीवीएस शर्मा ने नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीति में अपना भाग्य आजमाया था। सूरत के व्यापारियों पर अपनी पकड़ के कारण वे भाजपा के लिए काफी उपयोगी माने जाते थे। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे भाजपा से इस्तीफ़ा देकर अरविंद केजरीवाल के साथ जा सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो केजरीवाल भाजपा के गढ़ में और ज्यादा मजबूत हो सकते हैं और इससे सूरत की 16 विधानसभा सीटों पर भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, पीवीएस शर्मा के भाजपा से संबंध नोटबंदी के दौरान खराब हो गए थे। चूंकि, वे व्यापारी नेता के रूप में देखे जाते हैं, लिहाजा हमेशा व्यापारियों से जुड़े मुद्दे उठाते रहते हैं। नोटबंदी के दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि इसके (नोटबंदी) के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। उनके इस ट्वीट को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर निशाना साधने वाला माना गया था। इस ट्वीट के बाद पार्टी की तरफ से उन्हें नोटिस भी जारी किया गया था। बाद में उन्हें सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय के जांच से भी होकर गुजरना पड़ा था। पार्टी में गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल के करीबी माने जाते थे, लेकिन अपने इस्तीफे में उन्होंने पाटिल के कार्यकाल के दौरान ही अपनी उपेक्षा किये जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जांच के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को उनसे कोई संपर्क न रखने के लिए भी कहा गया था। दरअसल, पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आक्रामक चुनाव प्रचार किया था। उन्हें पाटीदार आंदोलन और दलित आंदोलन का भी साथ मिला था। लिहाजा, भाजपा के गढ़ गुजरात में पार्टी पर हार की आशंका मंडराने लगी थी। लेकिन अंतिम समय में नरेंद्र मोदी ने तीन दिनों तक आक्रामक चुनाव प्रचार किया। इस दौरान सूरत की 16 में से 15 सीटों पर भाजपा को सफलता मिल गई थी। चुनाव विश्लेषकों का मानना है कि यदि मोदी के कारण भाजपा को सूरत में इतनी शानदार सफलता न मिलती तो भाजपा यह चुनाव हार जाती। अभी भी सूरत में भाजपा की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने इसी क्षेत्र में जीत हासिल कर भाजपा के लिए खतरे की घंटी बजा दी थी। प्रवासी श्रमिकों में केजरीवाल की मुफ्त बिजली-पानी की घोषणा उनके लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। चुनाव विश्लेषकों का मानना है कि यदि केजरीवाल को शर्मा का साथ भी मिल जाता है तो भाजपा की मुश्किलें बढ़ जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *