#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

भाजपा विधायक टी राजा सिंह का सीएम शिंदे से आग्रह, कहा- छत्रपित शिवाजी महाराज के किलों का कराए सर्वेक्षण

72

तेलंगाना के भाजपा विधायक और फायर ब्रांड हिंदू नेता टी राजा सिंह महाराष्ट्र में है। सिंह रविवार को शिवाजी जयंती के अवसर पर ठाणे जिला पहुंचे। जिले के मीरा भयंदर इलाके में उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस से एक आग्रह किया। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आग्रह किया कि छत्रपति शिवाजी महाराज के किलों का सर्वेक्षण कराया जाए और उन्हें पुनर्स्थापित किया जाए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ठाणे पुलिस ने कानून व्यवस्थाओं का हवाला देते हुए सिंह की रैली पर पहले रोक लगा दी थी। इलाका सांप्रदायिक तौर पर नाजुक माना जाता है। हालांकि, बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें एक दिन पहले रैली की अनुमति दे दी गई थी। सिंह ने रैली के कारण होने वाली अशांति की आशंका को खारिज कर दिया है।
भयंदर इलाके में फैला था सांप्रदायिक तनाव
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से एक दिन पहले 21 जनवरी को भयंदर में सनातन धर्म यात्रा पर कुछ अराजक तत्वों में हमला कर दिया था, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी। इस दौरान रैली में शामिल लोगों पर जानलेवा हमले किए गए। गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की गई थी। अज्ञात लोगों ने दुकानों में तोड़फोड़ की थी। अराजक तत्व ने यात्रा पर लाठी-डंडे से हमला किया। साथ ही धार्मिक ध्वजों को भी फाड़ा गया था। तोड़फोड़ की सामने आई वीडियो में साफ दिख रहा था कि हमलावरों ने यात्रा में शामिल महिलाओं को भी नहीं छोड़ा, उनके साथ जमकर मारपीट की गई थी। सनातन यात्रा निकाल रहे लोगों का कहना था कि वे शांति पूर्वक यात्रा निकाल रहे थे। मीरा रोड पर अचानक कुछ हमलावरों ने यात्रा पर हमला कर दिया था।