#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने खेल पंचाट यानी कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट्स (CAS) के सामने खुद को रजत पदक देने की अपील की है। इस अपील को खेल पंचाट ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। खेल पंचाट शुक्रवार को सुनवाई कर सकता है और अपना फैसला सुना सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट ने विनेश को अपने वकील नियुक्त करने को कहा है। इसी वजह से सुनवाई गुरुवार की जगह अब शुक्रवार को होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनवाई भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे होगी। दरअसल, विनेश ने मंगलवार को लगातार तीन मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, बुधवार को उनके वजन को मापा गया तो वह 100 ग्राम ज्यादा निकला। इसके बाद उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। Trending Videos खेल पंचाट ने विनेश का पक्ष रखने के लिए चार वकीलों की पेशकर की थी। ये सभी पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए खेल पंचाट के निःशुल्क वकील हैं। हालांकि, भारतीय दल ने इसे स्वीकार नहीं किया और सुनवाई के लिए भारतीय वकील नियुक्त करने के लिए समय मांगा। इस पर कोर्ट ने उन्हें समय देते हुए सुनवाई शुक्रवार के लिए स्थगित कर दी। खेल पंचाट दुनिया भर में खेलों के मामलों को सुलझाने के लिए बनाई गई एक स्वतंत्र संस्था है। इसका काम खेल से जुड़े सभी कानूनी विवादों का निपटारा करना है। इसका मुख्यालय स्विटजरलैंड के लॉजेन में है। इसकी अदालतें न्यूयॉर्क, सिडनी और लॉजेन में स्थित हैं। पेरिस में ओलंपिक को देखते हुए अस्थायी अदालतें वहां भी स्थापित की गई हैं। विज्ञापन विनेश ने इस जगह अपील कर खुद को कम से कम रजत देने के लिए कहा है। फाइनल में हारने पर विनेश रजत जीततीं, लेकिन फैंस उनसे गोल्ड की उम्मीद लगाए बैठे थे। ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स के मुताबिक, विनेश ने बुधवार को स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजकर 51 मिनट पर खेल पंचाट के सामने अपील दायर की। उन्होंने संयुक्त रूप से रजत पदक देने की मांग की है। विनेश ने स्वर्ण पदक का मैच खेलने देने की मांग भी की थी। हालांकि, खेल पंचाट ने यह अपील खारिज कर दी। खेल पंचाट ने कहा- हम फाइनल मैच को नहीं रोक सकते। खेल पंचाट शुक्रवार को फैसला सुनाएगा।

24

भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने खेल पंचाट यानी कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट्स (CAS) के सामने खुद को रजत पदक देने की अपील की है। इस अपील को खेल पंचाट ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। खेल पंचाट शुक्रवार को सुनवाई कर सकता है और अपना फैसला सुना सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट ने विनेश को अपने वकील नियुक्त करने को कहा है। इसी वजह से सुनवाई गुरुवार की जगह अब शुक्रवार को होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनवाई भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे होगी। दरअसल, विनेश ने मंगलवार को लगातार तीन मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, बुधवार को उनके वजन को मापा गया तो वह 100 ग्राम ज्यादा निकला। इसके बाद उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। खेल पंचाट ने विनेश का पक्ष रखने के लिए चार वकीलों की पेशकर की थी। ये सभी पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए खेल पंचाट के निःशुल्क वकील हैं। हालांकि, भारतीय दल ने इसे स्वीकार नहीं किया और सुनवाई के लिए भारतीय वकील नियुक्त करने के लिए समय मांगा। इस पर कोर्ट ने उन्हें समय देते हुए सुनवाई शुक्रवार के लिए स्थगित कर दी। खेल पंचाट दुनिया भर में खेलों के मामलों को सुलझाने के लिए बनाई गई एक स्वतंत्र संस्था है। इसका काम खेल से जुड़े सभी कानूनी विवादों का निपटारा करना है। इसका मुख्यालय स्विटजरलैंड के लॉजेन में है। इसकी अदालतें न्यूयॉर्क, सिडनी और लॉजेन में स्थित हैं। पेरिस में ओलंपिक को देखते हुए अस्थायी अदालतें वहां भी स्थापित की गई हैं। विनेश ने इस जगह अपील कर खुद को कम से कम रजत देने के लिए कहा है। फाइनल में हारने पर विनेश रजत जीततीं, लेकिन फैंस उनसे गोल्ड की उम्मीद लगाए बैठे थे। ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स के मुताबिक, विनेश ने बुधवार को स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजकर 51 मिनट पर खेल पंचाट के सामने अपील दायर की। उन्होंने संयुक्त रूप से रजत पदक देने की मांग की है। विनेश ने स्वर्ण पदक का मैच खेलने देने की मांग भी की थी। हालांकि, खेल पंचाट ने यह अपील खारिज कर दी। खेल पंचाट ने कहा- हम फाइनल मैच को नहीं रोक सकते। खेल पंचाट शुक्रवार को फैसला सुनाएगा।