#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

भारत पहुंचे थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री, चीनी अत्याचार के खिलाफ तिब्बती नागरिकों का प्रदर्शन

86

थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री पर्णप्री बहिधा-नुकारा भारत के दौरे पर हैं। सोमवार तड़के वे नई दिल्ली पहुंचे। यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। विदेश मंत्रालय ने उनका स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, नुकारा नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ 10वीं भारत-थाईलैंड संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। बता दें, नुकारा चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर उप-प्रधानमंत्री नुकारा का गर्मजोशी से स्वागत किया। थाईलैंड के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। मंत्रालय के अनुसार, नुकारा मंगलवार को भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे। भारतीय मूल के ब्रिटिश डॉक्टर गुलजार सिंह धनोया का गुल्ज नामक इंडी-रॉक बैंड खूब धमाल मचा रहा है। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान धनोया ने इस बैंड की शुरुआत की थी। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब यह बैंड अपने पहले ब्रिटेन टूर पर निकल चुका है। हाल ही में इसका पहला लंदन शो भी खूब पसंद किया गया। 25 वर्षीय धनोया के साथ चार अन्य सदस्य गुल्ज का हिस्सा हैं। उनका अगला शो 16 मार्च को बर्मिंघम में होगा। लगभग 50 वर्षों से इडाहो की जेल में बंद कवि सीरियल किलर थॉमस यूजीन क्रीच को 28 फरवरी को मौत की सजा दी जाएगी। 73 वर्षीय क्रीच यहां सबसे लंबे समय तक मौत की सजा काटने वाले कैदियों में से एक है। क्रीच पांच हत्याओं का दोषी है। क्रीच के वकीलों ने उसकी सजा रोकने के लिए अपील की थी। अमेरिकी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स के तीन जजों की पीठ ने उसे खारिज कर दिया था। तिब्बत में मानवाधिकार उल्लंघन व चीनी अत्याचारों के खिलाफ युवकों ने ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना स्थित चीनी दूतवास के सामने शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट होने और तिब्बत की निर्वासित सरकार का समर्थन करने का आह्वान किया। युवा तिब्बतियों ने प्रदर्शन का नया तरीका अपनाते हुए प्रोजेक्टर से चीनी दूतावास की दीवार पर तिब्बत में जबरन लोगों को गायब किए जाने का वीडियो प्रदर्शित किया।

सुनक ने ब्रिटिश राजनीति में जहरीली संस्कृति के प्रति किया आगाह

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने देश की राजनीति में बढ़ती जहरीली संस्कृति के प्रति आगाह किया है। उन्होंने यह चेतावनी ब्रिटिश सांसदों को इस्राइल-हमास युद्ध के संबंध में हाउस ऑफ कॉमन्स में उनके मतदान के इरादों को लेकर सुरक्षा खतरों का सामना करने की खबरों के बीच जारी की है। सुनक ने आतंकवाद के महिमामंडन करनेवाले चरमपंथियों के विरोध प्रदर्शनों की निंदा की है।