#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

भारत पुरुषों के टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200+ रन बनाने वाला देश, इस साल अब तक जीत चुके 28 मैच

5

भारत ने बांग्लादेश को तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 133 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने इसी के साथ बांग्लादेश को क्लीन स्वीप कर दिया। रनों के लिहाज से यह भारत की टी20 में तीसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2023 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड क 168 रन और 2018 में डबलिन में आयरलैंड को 143 रन से हराया था। यह टीम इंडिया की इस साल (2024) 21वीं जीत रही। किसी भी टीम द्वारा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय जीतने का रिकॉर्ड युगांडा के नाम है। उसने 2023 में 29 मैच जीते थे। वहीं, भारत ने 2022 में 28 मैच जीते थे। भारत और तंजानिया (साल 2022) ने संयुक्त रूप से 21-21 मैच जीते हैं। 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की जीत का प्रतिशत 95.45 है, जो किसी भी टीम द्वारा एक कैलेंडर ईयर में कम से कम 12 टी20 मैच खेलने वाली टीमों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ है।  भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 297 रन बनाए। इसी के साथ टीम इंडिया पुरुषों के टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200 या इससे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई। भारतीय टीम ने ऐसा 37 बार किया है। इसके बाद समरसेट का नंबर आता है। उसने 36 बार ऐसा किया है। वहीं, टीम इंडिया ने इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक छह बार 200 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर छूने के मामले में टीम इंडिया संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गई। भारत ने साल 2023 में सात बार और जापान ने 2024 में सात बार यह आंकड़ा छुआ है। वहीं, इंग्लैंड ने 2022, दक्षिण अफ्रीका ने 2022 और भारत ने इस साल छह-छह बार 200+ का आंकड़ा छुआ है। इस मैच में कुल मिलाकर 70 बाउंड्रीज (छक्के+चौके) लगीं। भारत ने 47, जबकि बांग्लादेश की ओर से 23 बाउंड्रीज लगीं। यह पुरुषों के टी20 क्रिकेट मैच में  बाउंड्रीज का तीसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इस मामले में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच 2023 में सेंचुरियन में खेला गया टी20 शीर्ष पर है। इस मैच में 81 बाउंड्रीज लगी थीं। वहीं, बुल्गारिया और सर्बिया के बीच 2022 में खेले गए टी20 में 71 बाउंड्रीज लगी थीं। भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले में कुल 461 रन बने। भारत के 297 रन के जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 164 रन ही बना सकी। यह भारत में किसी टी20 अंतरराष्ट्रीय में कुल रनों का दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले 2019 में अफगानिस्तान और आयरलैंड के खिलाफ देहरादून में खेले गए मुकाबले में 472 रन बने थे।