भारत में इस साल के आखिर में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप बेशक कोरोना की वजह से ओमान और यूएई में शिफ्ट कर दिया गया हो, लेकिन इसके बावजूद आने वाले सालों में भारत में कई आईसीसी टूर्नामेंट आयोजित हो सकते हैं। दरअसल, भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड उन 17 सदस्य देशों में शामिल हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की 2024 से 2031 तक के अगले आठ साल के भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के चक्र में लिमिटेड ओवरों की प्रतियोगिता की मेजबानी करने में दिलचस्पी दिखाई है। बीसीसीआई ने पिछले महीने तीन वैश्विक आयोजनों की मेजबानी के लिए दावा पेश करने का फैसला किया है, जिसमें छोटे फॉर्मेट के दो वर्ल्ड कप भी शामिल हैं। साल 2024 से शुरू होने वाले अगले चक्र (एफटीपी) के दौरान भारतीय बोर्ड किसी भी मेजबानी शुल्क का भुगतान करने के पक्ष में नहीं है।
बीसीसीआई के लिए एक अहम मुद्दा कर छूट का भी होगा, जो उसे किसी भी आईसीसी आयोजन की मेजबानी के लिए अपनी सरकार से हासिल करना जरूरी है। बीसीसीआई ने मेजबानी का यह फैसला शीर्ष समिति की अपनी पिछली बैठक के दौरान लिया। यह पता चला कि बीसीसीआई अगले चक्र में एक चैम्पियंस ट्रॉफी, एक टी-20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए दावा पेश किया है। अगले चक्र में टूर्नामेंटों की संख्या बढ़ाने के बाद आईसीसी ने 2023 के बाद होने वाले पुरुषों की लिमिटेड ओवरों की स्पर्धाओं के लिए मेजबानों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईसीसी ने बताया कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल की मेजबानी, आईसीसी महिला और अंडर-19 स्पर्धाओं को नए चक्र में एक अलग प्रक्रिया के तहत निर्धारित किया जाएगा जो इस साल के अंत में शुरू होगी।
भारत सहित इन 17 देशों ने दिखाई 2024 से 2031 तक के ICC टूर्नामेंट्स की मेजबानी के लिए दिलचस्पी
670
алкоголизм лечение вывод из запоя ростов https://vyvod-iz-zapoya-rostov15.ru/ .
частный нарколог на дом частный нарколог на дом .
нарколог на дом краснодар нарколог на дом краснодар .
нарколог на дом анонимно http://www.narkolog-na-dom-krasnodar16.ru/ .
вывод из запоя в екатеринбурге вывод из запоя в екатеринбурге .
франшизу для бизнеса http://franshizy11.ru .
диплом и аттестат диплом и аттестат .
электрокарниз электрокарниз .