#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

भारतीय क्रिकेट के ‘प्रिंस’ शुभमन गिल ने 11 महीने बाद लगाया शतक, सचिन-कोहली के खास क्लब में शामिल

822

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में शुभमन गिल ने जबरदस्त वापसी कर आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ दिया। उन्होंने भारत की दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ा। 11 महीने बाद गिल ने टेस्ट में शतक लगाया है। यह उनके टेस्ट करियर का तीसरा शतक है। भारतीय क्रिकेट के ‘प्रिंस’ कहे जाने वाले शुभमन ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट की दूसरी पारी में 104 रन बनाए। उन्होंने 147 गेंद की पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए। शुभमन ने इससे पहले मार्च 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विस्फोटक शतक लगाया था। इस दौरान उन्होंने 235 गेंदों का सामना कर 12 चौके और एक छक्के की मदद से 128 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद खेली गई 12 पारियों में उनका बल्ला खामोश रहा। वह एक भी अर्धशतक नहीं जड़ सके थे। उन्होंने 12 पारियों में 13, 18, छह, 10, 29*,दो, 26, 36, 10, 23, शून्य, 34 रन बनाए थे। हैदराबाद टेस्ट में वह शून्य पर आउट हो गए थे, जिसकी वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

Shubman Gill Century returns to rhythm after 11 months scored century against England
शुभमन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह 10वां शतक है। उन्होंने 25 साल की आयु पूरे होने से पहले यह आंकड़ा छू लिया। भारत के लिए उनसे पहले दो ही बल्लेबाज ऐसा कर पाए थे। सचिन तेंदुलकर ने 25 साल की आयु पूरे होने से पहले 273 पारियों में 30 शतक लगा दिए थे। वहीं, विराट कोहली ने 163 पारियों में 21 शतक लगाए थे।
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर – फोटो : बीसीसीआई
ओपनिंग छोड़ने का किया था फैसला
शुभमन ने हाल ही में ओपनिंग छोड़कर तीसरे नंबर पर उतरने का फैसला किया था, लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। आज इस मैच में गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़कर फैंस का दिल जीत लिया। उनका यह शतक 132 गेदों पर आया।