#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

मराठी या भोजपुरी? नए साल के जश्न के दौरान मुंबई में दो गुटों के बीच गाने को लेकर झड़प, एक की मौत

10

महाराष्ट्र में मुंबई के मीरा रोड में नए साल के जश्न के दौरान मराठी और भोजपुरी गाने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना एक जनवरी की सुबह के तीन बजे एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में घटी। नए साल के जश्न में लोग मराठी गाने पर डांस कर रहे थे, लेकिन दूसरे गुट के लोगों ने भोजपुरी गाने पर जोर दिया। इस बीच दोनों गुटों में गाने की पसंद को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद कुछ लोग नाराज हो गए और उनके बीच विवाद शुरू हो गया। हालांकि, यह विवाद खतरनाक मोड़ ले लिया, क्योंकि कुछ लोगों ने बांस और लोहे के रॉड से दूसरे गुट के सदस्यों पर हमला करने लगे, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई।

मराठी-भोजपुरी गाने को लेकर विवाद
गाने को लेकर शुरू हुए इस विवाद में एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजा पेरियर के तौर पर की गई है। पुलिस के अनुसार, इस हमले में एक अन्य व्यक्ति विपुल गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों को अल्पताल ले जाया गया था, जहां पेरियर की मौत हो गई। पेरियर पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के निवासी आशीष जाधव, और उनके रिश्तेदार अमित जाधव, प्रकाश जाधव और प्रमोद यादव को गिरफ्तार किया। बता दें कि मुंबई में नए साल की पूर्व संध्या पर सड़क नियम तोड़ने वालों पर पुलिस ने कड़ी निगरानी रखी। उन्होंने 89 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा 17,800 यातायात अपराधों के लिए ऑनलाइन जुर्माना जारी किया गया
तेज म्यूजिक का विरोध करने पर व्यक्ति की हत्या
नए साल की पूर्व संध्या पर एक पार्टी में तेज म्यूजिक की शिकायत करने पर दिल्ली के एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पीड़ित की पहचान 40 वर्षीय धर्मेंद्र के तौर पर की गई। उसका अपने पड़ोसियों के साथ पार्टी के बाद भी तेज म्यूजिक चलाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान धर्मेंद्र को तब तक पीटा गया, जब तक वह गिर नहीं गया।