#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया 12वीं कक्षा का परिणाम, लड़कियों ने बाजी मारी

260
MSBSHSE 12th Result: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम बुधवार 8 जून, 2022 को ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए हैं। जो भी छात्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- mahahsscboard.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

MSBSHSE 12th Result: कैसा रहा परिणाम?
महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार 12वीं कक्षा में कुल महाराष्ट्र 94.22 फीसदी छात्रों ने सफलता पाई है। हालांकि, इस साल का परिणाम बीते साल से कम रहा है। बीते साल 99.63 फीसदी छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी।
MSBSHSE 12th Result: लड़कियों ने मारी बाजी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से आयोजित किए गए 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। महाराष्ट्र बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी के अनुसार परीक्षा में लड़कियों का सफलता प्रतिशत 95.35 फीसदी रहा है। तो वहीं, 93.29 फीसदी लड़कों ने सफलता प्राप्त की है।
MSBSHSE 12th Result: इतने छात्र हुए थे शामिल
महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से आयोजित 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 14,59,664 छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें से 14,39,731 परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं, 13,56,604 छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
MSBSHSE 12th Result: इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट?
msbshse.co.in
hscresult.mkcl.org
mahresult.nic.in
maharesult.nic.in
hsc.maharesults.org
MSBSHSE 12th Result: ऐसे चेक करें अपना परिणाम
सबसे पहले उम्मीदवार महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – mahresult.nic.in पर जाएं।
यहां होम पेज पर महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद पॉप अप और लॉग इन विंडो दिए गए स्थान में रोल नंबर और माता का नाम दर्ज करें।
अब “परिणाम देखें” बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
परिणाम को डाउनलोड करें और उसी का प्रिंट आउट लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *