#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

महाराष्ट्र में अब रेस्टोरेंट, दुकानें ज्यादा देर खुलेंगी! सीएम ने दिए गाइडलाइंस जारी करने के निर्देश

581

मुंबई
महाराष्ट्र में रेस्टोरेंट और होटल रात 12 बजे तक खोलने की संभावना बढ़ गई है। इस बारे में राज्य सरकार जल्द ही गाइडलाइन जारी करेगी। इसके अलावा, 22 अक्टूबर से अम्यूजमेंट पार्क खोले जा रहे हैं। अभी केवल खुली जगह पर ड्राई राइड की अनुमति देने का निर्णय किया गया है। पानी वाली राइड के बारे में फैसला बाद में लिया जाएगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के ट्रांसपोर्ट और सिनेमावालों की समस्याएं दूर करने और उन्हें आर्थिक मदद देने की संभावनाएं तलाशने के लिए अधिकारियों से कहा है।

बैठक में अधिकारियों ने महाराष्ट्र में कोविड की स्थित पर प्रेजेंटेशन दिया। उसे देखकर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘कोरोना की दूसरी लहर मंदी पड़ गई है। यह सबके लिए अच्छी बात है। उम्मीद है कि कोरोना की तीसरी लहर और कमजोर होगी। फिर भी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।’ बैठक में मुख्य सचिव सीताराम कुंटे, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. प्रदीप व्यास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सिनेमा हॉल ओनर्स ऐंड एक्जीबिटर्स असोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से लाइसेंस नवीनीकरण में छूट और जीएसटी भुगतान के बाद सेवा शुल्क के तौर पर प्रति टिकट 25 रुपये लेने की अनुमति देने की मांग की। महाराष्ट्र राज्य ट्रक, टेंपो, टैंकर और बस परिवहन महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से वाहन कर में कुछ छूट सहित कुछ सुविधाओं की मांग की।

कब से क्या खुलेगा
20 अक्टूबर से मुंबई में कॉलेज खुलेंगे। इसके लिए बीएमसी ने गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।

22 अक्टूबर से सिनेमाघर, थियेटर और ओपन स्पेस में सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे।

22 अक्टूबर से खुलेंगे अम्यूजमेंट पार्क, लेकिन अभी केवल ड्राई राइड की मंजूरी

8 Comments

  1. Мы изготавливаем дипломы любой профессии по приятным ценам. Дипломы производят на фирменных бланках Приобрести диплом университета diplom-zentr.com

  2. Хочу поделиться своим опытом по заказу аттестата ПТУ. Думал, что это невозможно, и начал искать информацию в интернете по теме: купить диплом образования в кирове, купить диплом в томске, купить диплом сестринское, купить диплом инженера строителя, купить диплом о профессиональной переподготовке. Постепенно углубляясь в тему, нашел отличный ресурс здесь: diplomybox.com/kupit-diplom-tekhnikuma-kolledzha-v-sochi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *