#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

महाराष्ट्र में आज लॉकडाउन का ऐलान? सीएम उद्धव ठाकरे रात 8:30 बजे करेंगे राज्य को संबोधित

736

महाराष्ट्र में आज सीएम उद्धव ठाकरे की ओर से लॉकडाउन का ऐलान किया जा सकता है। वह रात को 8:30 बजे प्रदेश के नागरिकों को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान उनकी ओर से आंशिक लॉकडाउन लागू किया जा सकता है। प्रदेश सरकार के स्वावस्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को ही कहा था कि राज्य के लोगों को लॉकडाउन के लिए तैयार रहना चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा था कि लॉकडाउन के फैसले को लागू करने से पहले लोगों को जरूरी मूवमेंट की छूट और समय दिया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 अप्रैल से राज्य में कोरोना को लेकर नई गाइडलाइंस जारी हो सकती हैं। राज्य में 14 या 15 से 30 अप्रैल तक के लिए पाबंदियां लागू की जा सकती हैं। इस दौरान जिम, पार्क और स्विमिंग पूल्स आदि को बंद किया जा सकता है। इसके अलावा वाहनों के मूवमेंट पर भी रोक लगाई जा सकती है। हालांकि जरूरी सेवाओं और जरूरी सामान की आपूर्ति को बाधित नहीं किया जाएगा। इससे पहले राज्य सरकार के कई मंत्री लॉकडाउन की आशंका जता चुके हैं।
11 अप्रैल को सीएम उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में कैबिनेट और कोविड टास्क फोर्स की मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग के बाद कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने बताया था कि बैठक में शामिल ज्यादातर लोगों ने लॉकडाउन पर सहमति जताई है। यही नहीं उनका कहना था कि मीटिंग में राज्य में 2 से 3 सप्ताह तक के लॉकडाउन का सुझाव सामने आया है। तब से ही सूबे में लॉकडाउन की आशंकाएं तेज हो गई हैं। यहां तक कि मुबंई, पुणे, नागपुर और ठाणे समेत कई शहरों से प्रवासी मजदूरों के बड़ी संख्या में पलायन की बात भी सामने आई है। मुंबई के कुर्ला स्टेशन का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग स्टेशन पर उमड़े थे।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *