#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

महाराष्ट्र में आज से मिनी लॉकडाउन:रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू, दिन में भी धारा 144; स्कूल-कॉलेज 15 फरवरी तक बंद

625

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर विकराल हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 44, 388 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 12 लोगों की मौत भी हुई है। संक्रमण रोकने के लिए आज रात से पूरे महाराष्ट्र में नई पाबंदियां लगने जा रही हैं। इसे मिनी लॉकडाउन कहा जा रहा है। नई गाइडलाइंस के अनुसार महाराष्‍ट्र में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक भी धारा 144 लागू रहेगी। यानी, दिन में एक साथ, एक जगह पर पांच या उससे ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। नए प्रतिबंधों के तहत स्कूल-कॉलेज आज से 15 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं। हालांकि स्कूल के ऑफिस खोले रखने की इजाजत है। बिना काम घर से बाहर निकलने पर पाबंदी होगी।

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ने के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है।

महाराष्ट्र में आज से ये नई पाबंंदियां

  • मैदान, गार्डन, टूरिस्ट प्लेसेस, स्विमिंग पूल, स्पा, जिम, वेलनेस सेंटर अगले आदेश तक पूरी तरह बंद किए गए हैं।
  • हेयर कटिंग सैलून 50 फीसदी क्षमता पर काम करेंगे।
  • किले, म्यूजियम, एंटरटेनमेंट पार्क भी अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
  • शनिवार को जिम और ब्यूटी पार्लर को पूरी तरह बंद रखने की गाइडलाइंस जारी की गई थी, जिसमें अब बदलाव किया गया है। संशोधित गाइडलाइंस के मुताबिक जिम और ब्यूटी पार्लर को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू रखने की इजाजत दे दी गई है।
  • आवश्यक सेवाओं को छोड़कर रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों को आवाजाही की अनुमति नहीं रहेगी।
  • 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए आवश्यक गतिविधियों और शिक्षकों की प्रशासनिक गतिविधियों को छोड़कर स्कूल और कॉलेज 15 फरवरी तक बंद रहेंगे।
  • कार्यालय प्रमुखों की लिखित अनुमति के बिना सरकारी कार्यालयों में किसी को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • विवाह और सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक या राजनीतिक समारोहों में लोगों की अधिकतम सीमा 50 तय की गई है।
  • अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे।

पुलिसकर्मियों पर भी पड़ रही कोरोना की मार
महाराष्ट्र में कोरोना की तेज होती रफ्तार के बीच अब इसकी मार 24 घंटे मुंबई की रक्षा करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी पड़ने लगी है। यहां पिछले 48 घंटे में 114 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं। इसी दौरान दो पुलिसकर्मियों की मौत भी हुई है। इसे लेकर मुंबई पुलिस में वर्तमान समय में 523 एक्टिव पेशेंट हो गए हैं। मुंबई पुलिस के ताजा आंकड़े के मुताबिक, तीसरी लहर के दौरान 18 IPS अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। संक्रमित हुए IPS ऑफिसर्स में एक 1 जॉइंट कमिश्नर, 4 एडिश्नल कमिश्नर और 13 DCP शामिल हैं।

3 दिन बाद मुंबई में आए 20 हजार से कम केस
लगातार तीन दिनों तक 20 हजार से ज्यादा केस आने एक बाद रविवार को मुंबई को मामूली राहत मिली है। मुंबई में पिछले 24 घंटे के दौरान 19,474 केस सामने आए हैं। जबकि 8,063 लोग ठीक हुए हैं। इस दौरान 7 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में एक्टिव केस बढ़कर 1 लाख 17 हजार 434 हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *