महाराष्ट्र में इन दिनों सत्ता परिवर्तन को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि शिवसेना सांसद संजय राउत और भारतीय जनता पार्टी के विधायक आशीष शेलार के बीच भी बीते शनिवार एक सीक्रेट मीटिंग हुई है। इससे पहले भी सत्ताधारी शिवसेना और विपक्षी बीजेपी के कई नेताओं के बीच हुई गुप्त बैठकें हुई हैं। इन बैठकों ने महाराष्ट्र में सत्ता परिवरर्तन की अटकलों को हवा दी।
हालांकि, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऐसी किसी भी संभावना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि मैं अभी भी अजित पवार और बालासाहेब थोराट के साथ बैठा हूं। मैं कहीं नहीं जा रहा। शिवसेना-भाजपा के एक साथ आने की अटकलों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यह जवाब दिया है। सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। इसे काला दिवस कहा जा रहा है, लेकिन क्या केंद्र लोकतंत्र को सफेद करता है जब वे दबाव बनाने की कोशिश में जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पहले प्रदेश कांग्रेस चीफ ने कहा कि आगे से उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी और उसके बाद रविवार को देवेंद्र फडणवीस ने भी यह बयान दिया कि शिवसेना बीजेपी की दुश्मन नहीं है। इसके बाद से ही एक बार फिर से अटकलें शुरू हो गई थीं कि दोनों पूर्व सहयोगी पार्टियां एक बार फिर से साथ आ सकती हैं। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी हालिया बैठक और भाजपा और शिवसेना के फिर से एक साथ आने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा था, ”राजनीति में कोई ‘किंतु परंतु’ नहीं होता है। परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लिए जाते हैं।” वह महाराष्ट्र विधानमंडल के मॉनसून सत्र की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
महाराष्ट्र में कांग्रेस-NCP का साथ छोड़ फिर BJP के साथ जाएगी शिवसेना? जानें उद्धव ठाकरे का जवाब
585
Как быстро и легально купить аттестат 11 класса в Москве
Возможно ли купить диплом стоматолога, и как это происходит
диплом врача купить диплом врача купить .
Официальная покупка диплома вуза с сокращенной программой в Москве
tadalive.com/blog/370849/kupit-diplom-943885zvwt