#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

महाराष्ट्र सरकार ने टीकाकरण की गति तेज की है : राज्यपाल

630

मुंबई, महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर गत कुछ दिनों में टीकाकरण की गति बढ़ाई है। यह दावा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य के 61वें स्थापना दिवस पर शनिवार को लोगों को संबोधित करते हुए किया। कोश्यारी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार महामारी पर नियंत्रण करने के प्रयासों के साथ-साथ विकास की गति को भी बनाए रखने के लिए काम कर रही है।
दूरदर्शन और आकशवाणी पर प्रसारित संबोधन में कोश्यारी ने कहा, ‘‘विकास की गति बनाए रखने के साथ-साथ सरकार समाज के दबे -कुचले एवं हाशिये पर रह रहे लोगों, महिलाओं और किसानों के लिए न्याय सुनिश्चित करने को भी प्रतिबद्ध है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘सरकार पिछले डेढ़ साल से महामारी को नियंत्रित करने के साथ-साथ विकास की गति भी कायम रखने के लिए काम कर रही है।’’
कोश्यारी ने कहा, ‘‘पिछले 15 महीने से हम एकजुट होकर महामारी से लड़ रहे हैं और इसे नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। हालांकि, कुछ दिनों में मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है। सरकार ने टीकाकरण की गति बढ़ाई है।’’
कर्नाटक और महाराष्ट्र के सीमा विवाद पर राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार इस मुद्दे को उच्चतम न्यायालय में सुलझाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने सभी नागरिकों से कोविड-19 के नियमों का पालन करने और एकजुट होकर कोरोना वायरस को हराने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *