#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

महिला ने अटल सेतु पुल से कूदने की कोशिश की, कैब चालक ने बाल पकड़कर बचाई जान

24

महाराष्ट्र में मुंबई के अटल बिहारी वाजपेयी ट्रांस हार्बर लिंक ब्रिज (अटल सेतु पुल) पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। दरअसल, एक महिला अटल सेतु पुल से छलांग लगाने जा रही थी, तभी एक कैब चालक ने उसे बचा लिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना शाम के सात बजे की है। मुलुंद की रहने वाली महिला ने धार्मिक तस्वीरें समुद्र में विसर्जित करने के बहाने से 31 वर्षीय कैब चालक संजय यादव को अटल सेतु पुल के पास गाड़ी रोकने को कहा। पुलिस ने बताया कि उन्हें पुल के पास कैब रुकने और महिला के रेलिंग पार करने की सूचना मिली। न्हावा शेवा ट्रैफिक ब्रांच पेट्रोलिंग वन को फोन में बताया गया कि शेलघर टोल नाका की ओर जाने वाली सड़क पर अटल सेतु पुल पर एक वाहन रुका है और एक महिला पुल की रेलिंग पार करके कुछ कर रही है। महिला ने पुलिस को देखकर समुद्र में कूदने की कोशिश की, लेकिन चालक ने उसके बाल पकड़कर उसे बचा लिया। इसके बाद चार कॉन्स्टेबल रेलिंग पार कर महिला को बचाने पहुंचे। इस घटना के बाद महिला को नवी मुंबई के पुलिस स्टेशन में ले जाया गया। इस घटना के बारे में महिला के परिवार वालों को भी जानकारी दी गई।  न्हावा शेवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधीक्षक अंजुम बागवान ने कहा कि महिला के परिवारवालों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है।
अटल सेतु से कूदने की घटनाएं
अटल सेतु पुल से समुद्र में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की घटना इससे पहले भी घट चुकी है। इसी साल जुलाई में वित्तीय चिंताओं के कारण तनाव में आकर एक 38 वर्षीय इंजीनियर ने यहां से छलांग लगा दी थी। इससे पहले मार्च में 43 वर्षीय एक महिला डॉक्टर ने अटल सेतु सेछलांग लगा दी थी। महिला ने आत्महत्या करने से पहले अपने फ्लैट में एक सुसाइड नोट छोड़ा था। पुलिस के अनुसार, महिला अवसाद से पीड़ित थीं और उसका इलाज चल रहा था। वह अपने पिता के साथ मुंबई के परेल इलाके में दादा साहब फाल्के रोड स्थित नवीन आशा इमारत में रहती थीं। घटना वाले दिन वह दोपहर को अपने घर के पास से अटल सेतु जाने के लिए टैक्सी ली और वहां से समुद्र में छलांग लगा दी।