#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया एलान

243

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया गया है। त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माणिक साहा को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। केंद्रीय मंत्री और पर्यवेक्षकों में से एक भूपेंद्र यादव ने साहा के नाम का एलान किया। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि माणिक साहा को त्रिपुरा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की बहुत-बहुत बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। इससे पहले बिप्लब कुमार देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा शनिवार को राज्यपाल एसएन आर्य को सौंपा। कल बिप्लब देब ने गृह मंत्री अमित शाह से  मुलाकात की थी, लेकिन आज इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया। त्रिपुरा में कई भाजपा विधायक बिप्लब देब से नाराज चल रहे थे और इसकी गूंज हाईकमान तक भी पहु्ंची थी।

इस्तीफे के बाद बिप्लब का बयान

इस्तीफा देने के बाद देब ने कहा, पीएम मोदी से मेरी बात हुई है। मैंने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। आलाकमान ने इस्तीफा देने को कहा तो मैंने यह कदम उठाया। आगे विधानसभा चुनाव होने हैं, उसकी तैयारियों में लगूंगा। भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूत करता रहूंगा।

बिप्लब ने दी साहा को बधाई
बिप्लब ने कहा कि एक मुख्यमंत्री के रूप में मुझे त्रिपुरा की सेवा करने की जिम्मेदारी देने के लिए मैं केंद्रीय नेतृत्व और त्रिपुरा के लोगों को धन्यवाद देता हूं। मैंने तहे दिल से अपने राज्य की सेवा की है और हमेशा अपने राज्य की बेहतरी के लिए काम करता रहूंगा। त्रिपुरा निश्चित रूप से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। जय हिंद। उन्होंने माणिक साहा को विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने पर बधाई भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *