#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

मानव तस्करी के शक में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, बीएसएफ ने जीआरपी की मदद से पकड़ा

29

पश्चिमी त्रिपुरा के चरीपारा इलाके से एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया गया है। शक है कि महिला मानव तस्करी में संलिप्त है। गिरफ्तार महिला की पहचान खदीजा बेगम (36 वर्षीय) के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश के ब्राहमनबरिया जिले की मूल निवासी है।
गुप्त सूचना के आधार पर जीआरपी और बीएसएफ ने की कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि ‘शनिवार दोपहर को बांग्लादेशी मूल की महिला खदीजा बेगम को जीआरपी ने बीएसएफ के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर त्रिपुरा के चरीपारा इलाके से गिरफ्तार किया है।’ जीआरपी और बीएसएफ को महिला के बारे में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला को अगरतला रेलवे स्टेशन कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मानव तस्करी के शक में गिरफ्तार किए गए 10 लोग
बीएसएफ ने गुरुवार को स्थानीय कानूनी एजेंसियों के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया और 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए लोगों में से आठ बांग्लादेशी थे। मानव तस्करी के मामले में यह अभियान चलाया गया था। गिरफ्तार किए गए लोग ट्रेन पर सवार होने की तैयारी कर रहे थे। इनसे पूछताछ के बाद ही खदीजा बेगम के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।