#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

मानव तस्करी मामले में दलेर मेहंदी को जेल, पटियाला कोर्ट ने बरकरार रखी सजा

435

पटियाला कोर्ट ने गुरुवार को पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को जेल भेज दिया है। बता दें कि 2003 में दलेर मेहंदी और उनके भाई शमसेर सिंह पर मानव तस्करी करने का आरोप लगा था। इस मामले में उन्हें दो साल कैद हुई थी। हालांकि उन्होंने पटियाला कोर्ट में इस फैसले को चुनौती दी। जिसके बाद आज गुरुवार को अदालत ने सेशन कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला 2003 का है। दलेर मेहंदी और उनके भाई शमसेर सिंह पर मानव तस्करी करने का आरोप लगाया गया था। दोनों के खिलाफ अमेरिका में 31 केज दर्ज किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के खिलाफ यह आरोप लगाया गया था कि वह गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजकर मोटी रकम लेते थे। इस मामले में कोर्ट ने 15 साल बाद यानी 2018 में गायक को दो साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि दलेर मेहंदी को उसी वक्त जमानत मिल गई थी। दलेर वकील ने इस फैसले को पटियाला कोर्ट में चुनौती दी, जिसके बाद कोर्ट ने आज यानी गुरुवार को फैसले को कायम रखते हुए एडिशनल सेशन जज एचएस ग्रेवाल ने गायक को जेल भेज दिया है। बता दें कि इस केस में बुलबुल मेहता को बरी कर दिया गया था। वहीं शमशेर सिंह और ध्यान सिंह की मौत हो चुकी है।

दलेर मेहंदी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर आरोप लगाया गया था कि जब वह शो करने के लिए विदेश गए थे तब वह अवैध तरीके से 10 लोगों को अपने साथ अमेरिका ले गए। इसके बाद पहले दलेर के भाई शमशेर पर 19 सितंबर 2003 को मानव तस्करी का केस दर्ज हुआ। पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि दलेर मेहंदी भी इस साजिश में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *