#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

‘मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2023’ में प्रियंका का जलवा, टोनी वार्ड के गाउन में खूब जंचीं देसी गर्ल

232

‘मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2023’ का आगाज हो चुका है। बीते दिन इसके उद्घाटन समारोह में तमाम नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। वहीं, इसमें सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरने वालीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा रहीं। प्रियंका, मामी का हिस्सा बनने के लिए मुंबई पहुंची हैं। वहीं, अभिनेत्री फेस्टिवल में अपने खास लुक को लेकर भी खूब सुर्खियों में हैं। जानकारी हो कि प्रियंका इस वर्ष के संस्करण की अध्यक्ष हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड, इस मौके पर व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस पहनकर फैंस को फैशन गोल देती नजर आई हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने मामी ओपनिंग डे लुक से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। देसी गर्ल ने इसकी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं, जिनमें वह पियानों के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने फेस्टिवल के लिए हॉल्टर नेक गाउन और मिनिमल एक्सेसरी लुक चुना। पीसी ने अपने बालों का बन बनाया हुआ था। उन्होंने अपने लुक को एम्बेलिश्ड कोट से पूरा किया। जानकारी हो कि 27 अक्तूबर को शुरू हुआ मामी फेस्टिवल 5 नवंबर तक जारी रहेगा। प्रियंका चोपड़ा के इस सेक्विन गाउन को टोनी वार्ड ने डिजाइन किया है। खूबसूरत तस्वीरों के साथ देसी गर्ल ने कैप्शन में लिखा है, ‘ओपनिंग नाइट। जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल।’ प्रियंका के पति निक जोनस भी उनके इस लुक पर फिदा हो गए। अमेरिकी सिंगर, फायर इमोजी ड्रॉप कर पत्नी की तारीफ करते नजर आए हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने प्रियंका की तारीफ में ‘डीवा’ लिखा तो कुछ गॉर्जियस, स्टनिंग, ब्यूटीफुल और सिजलिंग लिखकर पीसी की तारीफ करते देखे गए हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉटेड लुक को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं। अभिनेत्री ने ब्लैक क्रॉप टॉप, मैचिंग श्रग और ग्रे लोवर पहना हुआ था। वहीं, उन्होंने गले में बेटी मालती के नाम का नेकलेस पहना हुआ था, जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थके। काम के मोर्चे पर बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार ‘लव अगेन’ में नजर आई थीं। अभिनेत्री ने सेलीन डायोन और सैम ह्यूगन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया। आने वाले दिनों में प्रियंका, जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ ‘हेड्स ऑफ स्टेट्स’ में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *