#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता के अस्पताल में भर्ती, सीने में हुई दर्द की शिकायत

53

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती को आज शनिवार, 10 फरवरी को कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता को आज सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें लकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनेता के करीबी का कहना है कि वे बेचैनी महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, अभिनेता के परिवार के सदस्यों ने उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अस्पताल ने अब अभिनेता के स्वास्थ्य से जुड़ा बयान जारी किया है। स्वास्थ्य सुविधा के अधिकारियों ने कहा कि अभिनेता को सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अभिनेता का एमआरआई किया गया और अन्य परीक्षण अभी किए जा रहे हैं। वहीं अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती को आज सुबह भर्ती कराया गया है और उनका चिकित्सीय मूल्यांकन किया जा रहा है। हम आगे की जानकारी बाद में दे पाएंगे। अभिनेता को सुबह करीब 10.30 बजे अस्पताल लाया गया था। अब एमआरआई की रिपोर्ट का इंतजार है। वे फिलहाल न्यूरो मेडिसिन विशेषज्ञ की देखरेख में आईटीयू में हैं।
पद्म भूषण से सम्मानित हुए थे मिथुन
मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अभिनेता ने इस खबर के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और बंगाली में एक वीडियो में कहा था, ‘मुझे गर्व है, मैं यह पुरस्कार पाकर खुश हूं। मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैंने कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा। बिना मांगे कुछ पाने की अनुभूति आज मुझे हो रही है। यह बिल्कुल अलग एहसास है। यह बहुत अच्छा एहसास है।’