#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

मुंबई में पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय के दौरे पर आया अमेरिकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, ये लोग रहे शामिल

183

अमेरिकी सांसदों के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई स्थित नौसेना के पश्चिमी कमान मुख्यालय का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल में रोहित खन्ना और डेबोरा रॉस के अलावा विदेश मंत्रालय के अवर सचिव विक्रम कृष्णमूर्ति भी शामिल थे। नौसेना के पश्चिमी कमान (डब्ल्यूएनसी) के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल संजय भल्ला और कमान के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दौरे पर आए सदस्यों ने शुक्रवार को बातचीत की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल को नौसेना के पश्चिमी कमान की भूमिका, जिम्मेदारी और गतिविधियों से अवगत कराया गया। प्रतिनिधिमंडल ने स्वदेशी विध्वंसक आईएनएस कोच्चि का दौरा भी किया। नौसेना ने बताया कि भारत और अमेरिका हर साल आयोजित वाले समुद्री सुरक्षा संवाद के पक्षकार हैं और पिछले दो दशकों में भारत-अमेरिका नौसेना के रिश्ते काफी मजबूत हुए हैं। विज्ञप्ति में कहा गया कि दोनों नौसेनाएं हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसलिए समुद्री क्षेत्र में सहयोग दोनों देशों के बीच जुड़ाव का सबसे स्थायी और महत्वपूर्ण पहलू है।

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *