#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

मुंबई लोकल पर प्रतिबंध जरूरी, 14 जिले रेड जोन में, कड़ा लॉकडाउन आवश्यक… समझिये मंत्री जी का इशारा

642

मुंबई, मुंबई लोकल बंद होने की वजह से कोरोना मरीजों की संख्या में काफी कमी देखने को मिल रही है। इसलिए लोकल सेवा पर कुछ दिनों तक कड़े नियम लागू रहना चाहिए। राज्य के मदद एवं पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार के मुताबिक कम से कम 15 दिन तो लोकल की भीड़ को कम करना होगा। राज्य के 14 जिले अभी भी रेड जोन में हैं वहां कड़ा लॉकडाउन लगाने की आवश्यकता है।
दसवीं की परीक्षा रद्द रहेगी
अदालत ने राज्य सरकार से दसवीं की परीक्षा को लेकर सवाल जवाब किये हैं। हालांकि दसवीं की परीक्षा रद्द करने के फैसले पर राज्य का शिक्षा विभाग कायम है। दो दिन में इस बाबत राज्य सरकार फैसला लेगी। फिलहाल महाराष्ट्र में 1 जून तक प्रतिबंधों को बढ़ाया गया है। ताकि कोरोना के खतरे को कम किया जा सके।
मराठा आरक्षण का मुद्दा
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मराठा आरक्षण रद्द हुआ है। मराठा समाज को आरक्षण देने के लिए सरकार के हाथ में कुछ भी नहीं बचा है। विजय वडेट्टीवार के मुताबिक केंद्र सरकार को संविधान संशोधन के 102 के तहत इस विषय पर निर्णय लेना चाहिए। अदालत ने गायकवाड आयोग पर सवाल उठाये थे। इसे पुरानी सरकार की लापरवाही ही कहेंगे। उन्होंने चुनाव के देखते हुए जल्दबाजी में फैसला किया।
देश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3 लाख पार
देश में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। लगातार तीसरे दिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आंकड़ों में कमी दर्ज की गई है। रविवार को 2 लाख 22 हज़ार 315 नए कोरोना मरीजों का आंकड़ा सामने आया है। जबकि 4 हज़ार 454 मरीजों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *