#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

मोदी बोले- बीते आठ साल में कारोबारी सुगमता के लिए कई पुराने कानूनों को हटाया, जीएसटी संग्रह भी बढ़ा

164

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने पिछले आठ सालों में कारोबार को सुगम बनाने के लिए पुराने कानूनों को हटाने समेत कई सुधार उपायों को लागू किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ के सिद्धांत के तहत सरकार ने कई सुधार किए हैं जिससे कारोबार करना सुगम हुआ है। इसी के साथ सरकार ने उन कई पुराने कानून को भी हटाया है, जिनसे विकास की प्रक्रिया सुस्त पड़ती। उन्होंने कारोबार करने में सुगमता के क्षेत्र में पिछले आठ साल में किए गए सुधारों और देश में उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने और समृद्धि को व्यापक स्तर पर फैलाने की जानकारी भी साझा की। उन्होंने माईजीओवी ट्वीट थ्रेड और अपनी वेबसाइट व नमो एप के लेखों को भी साझा किया। उन्होंने पिछले आठ सालों में सरकार द्वारा किए गए बड़े आर्थिक सुधारों का जिक्र किया। उन्होंने ट्वीट कर एक ग्राफिक भी साझा किया। इसमें कहा गया है कि दुनिया में भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। भारतीय अर्थव्यवस्था मार्च 2022 के अंत तक 8.7 फीसदी की दर से बढ़ी। इसमें कहा गया है कि अप्रैल 2022 तक अब तक का सबसे अधिक जीएसटी संग्रह 1.68 करोड़ रुपये हुआ। वित्त वर्ष 2022 में 421 बिलियन डॉलर का अब तक का सर्वाधिक व्यापारिक वस्तुओं का निर्यात किया गया। देश में 70,000 से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप जिसमें से 100 यूनिकॉर्न बने। स्टार्टअप में 45 फीसदी महिलाएं निदेशक हैं। जेम के जरिये 2.5 लाख करोड़ रुपये की खरीद की गई। वित्त वर्ष 2022 में 83 बिलियन डॉलर अब तक का सबसे अधिक एफडीआई प्रवाह, डीबीटी के माध्यम से 22 लाख करोड़ लाभार्थियों को हस्तांतरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *