#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

यूपी चुनाव 2022 : अवध से ब्रज तक चुनावी मंथन करेंगे नड्डा, सात और आठ अगस्त को यूपी के दौरे पर रहेंगे

579

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष जेपी नड्डा 7 और 8 अगस्त को यूपी प्रवास के दौरान अवध से ब्रज तक चुनावी मंथन करेंगे। 7 अगस्त को लखनऊ में सरकार व संगठन को चुनावी एजेंडा सौंपने के बाद 8 अगस्त को आगरा में चुनावी बिगुल बजाएंगे। नड्डा शनिवार को लखनऊ पहुंचेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 11 बजे नवनिर्वाचित जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों के सम्मेलन में उन्हें चुनाव में बूथ प्रबंधन से लेकर प्रचार प्रबंधन तक के गुर सिखाएंगे। दोपहर 3 बजे से प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में कोर कमेटी की बैठक लेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्रियों और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे। इसके बाद 8 अगस्त को नड्डा आगरा में ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों की चुनावी बैठक लेंगे। उनका ब्रज क्षेत्र के भाजपा विधायकों से भी बातचीत का कार्यक्रम है। नड्डा आगरा में कोरोना वारियर्स सम्मलेन में भी शामिल होंगे। लखनऊ में होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, गोविंद नारायण शुक्ला और जेपीएस राठौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने बताया कि नड्डा के लखनऊ पहुंचने पर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक कई जगहों पर उनका स्वागत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *