#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

रंग में डूबे सचिन ने खाने की थाली के साथ शेयर की फोटो, फैंस से पूछा- मेरी प्लेट में क्या है?

206

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने होली के मौके पर सभी फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। रोहित शर्मा ने लिखा कि यह रंग, आनंद, खाने, दोस्तों और परिवार के साथ मस्ती करने का दिन है। कामना है कि आप सभी मन लगाकर इसका मजा लें। जम के होली खेलो, लेकिन थोड़ा संभाल के और आवारा जानवरों को बचाके। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने होली खेलने के बाद अपनी एक फोटो शेयर की और लिखा “सभी को होली की शुभकामनाएं, क्या आप बता सकते हैं कि मेरी प्लेट में क्या है?” सचिन की फोटो पर फैंस ने जमकर कमेंट किए। अधिकतर फैंस ने कहा कि सचिन प्लेट में पूरन पोली और दूध लेकर खड़े हैं। हालांकि, फोटो देखने के बाद यह साफ हो जाता है कि सचिन की प्लेट में पूरन पोली है, लेकिन तस्वीर देखकर यह कहना मुश्किल है कि सचिन की प्लेट में रखी कटोरी में दूध ही है। इस फोटो में सचिन गुलाल में डूबे हुए हैं और होली खेलने के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं। सचिन के अलावा आरसीबी की महिला टीम ने भी होली का मजकर मजा लिया है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें विदेशी खिलाड़ी भी गुलाल में डूबी हुई दिख रही हैं। भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज के चौथे मैच से पहले खिलाड़ियों को होली मनाने के लिए आराम दिया गया है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भाारतीय टीम के पास 3-1 की बढ़त है और चौथा मैच जीतकर भारत सीरीज अपने नाम करने के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा।

11 Comments

  1. Платформа 1вин предлагает широкий выбор спортивных событий, киберспорта и азартных игр. Пользователи получают высокие коэффициенты, быстрые выплаты и круглосуточную поддержку. Программа лояльности и бонусы делают игру выгоднее.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *