#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

रूसी राष्ट्रपति ने PM मोदी को भेजा शोक संदेश, वायनाड में पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

39

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने केरल के वायनाड में भूस्खलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शोक संदेश भेजा है। साथ ही पीड़ित लोगों के जल्द ही स्वस्थ्य होने की कामना की है। भारत में रूसी दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने केरल में भूस्खलन के दुखद परिणामों पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू औरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोक संदेश भेजा है। पुतिन ने भारत और भूस्खलन से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।”

ईरानी दूतावास ने भी दुख व्यक्त किया
नई दिल्ली में ईरान के दूतावास ने भी सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट करके वायनाड हादसे पर दुख व्यक्त किया है। ईरानी दूतावास ने लिखा, ‘हम भारत सरकार और केरल के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है जो वायनाड भूस्खलन में पीड़ित हुए हैं। हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस दुखद आपदा में अपने प्रियजनों को खो दिया है।’’ केरल के वायनाड जिले में प्राकृतिक आपदा के कहर में 167 लोग काल का गाल में समा गए। अब अधिकारियों को उन 191 लोगों की चिंता है, जो इस आपदा में लापता हो गए हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन का कहना है कि वायनाड में राहत एवं बचाव कार्य पूरे जोर शोर से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि केरल की धरती में इस तरह की दर्दनाक घटना पहले कभी नहीं हुई।