#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका विश्व कप मैच के दौरान आया तूफान, इकाना स्टेडियम में बाल-बाल बचे दर्शक

165

विश्व कप के 14वें मैच में पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमें सोमवार (16 अक्तूबर) को आमने-सामने हुईं। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में मुकाबले के दौरान बारिश ने खलल डाला। आंधी-तूफान के कारण के कुछ देर के लिए मैच को रोका गया। इस दौरान स्टेडियम में बैठे दर्शक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। दरअसल, तूफान के कारण के स्टेडियम में लगाए गए बैनर गिर गए। स्टेडियम की छत पर लगाए गए होर्डिंग्स को गिरता देखकर दर्शक डर गए। दर्शक दीर्घा में होर्डिंग्स के गिरने से अफरातफरी मच गई। प्रशंसक अपनी सीट से उठ कर भागने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने सबको समझाया और दूसरी जगह पर बैठने के लिए कहा। सोशल मीडिया पर इस वाकये का वीडियो वायरल हो गया।
श्रीलंका ने बनाए 209 रन
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने श्रीलंका की पारी को 43.3 ओवर में 209 रन पर समेट दिया है। लंकाई टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई। कुसल परेरा और पथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी कर श्रीलंका को मजबूत शुरुआत दिलाई। निसांका 61 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद कुसल मेंडिस 78 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दोनों के आउट होने के बाद लंकाई टीम लड़खड़ा गई और 209 रन पर सिमट गई। निसांका और मेंडिस के अलावा सिर्फ चरित असलंका ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। उन्होंने 25 रन बनाए। दासुन शनाका के बाहर होने के बाद कप्तानी कर रहे कुसल मेंडिस नौ रन ही बना सके। पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले सदीरा समरविक्रमा आठ रन पर आउट हो गए। धनंजय डी सिल्वा सात और लहिरू कुमारा चार बनाकर आउट हुए। चमिका करुणारत्ने और दुनिथ वेलालगे दो-दो रन ही बना पाए। महीष तीक्ष्णा खाता नहीं खोल पाए। वहीं, दिलशान मदुशंका खाता खोले बगैर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए लेग स्पिनर एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को दो-दो सफलता मिली। ग्लेन मैक्सवेल ने एक विकेट लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *