#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

लोगों में राशन बांटकर अपना जन्मदिन मनाया डॉ. कृष्णा चौहान ने !

788


कृष्णा चौहान को इस साल उनके बर्थडे के अवसर पर उन्हें पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया

इसी माह के अंत मे लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2021 का भव्य आयोजन करेंगे डॉ कृष्णा चौहान

बॉलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर और लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड के फाउंडर कृष्णा चौहान अब डॉक्टर कृष्णा चौहान बन गए हैं। जी हां, दरअसल कृष्णा चौहान जी को इस साल उनके जन्मदिन के अवसर पर पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया है और इस तरह अब उन्हें डॉक्टर कृष्णा चौहान कहा जाएगा। ये 2021 में कोरोना काल और लॉक डाउन के समय मे कृष्णा चौहान जी को सबसे बड़ा जन्मदिन का तोहफा मिला है।
आपको बता दें कि 4 मई 2021 को डॉ कृष्ण चौहान जी का जन्मदिन था। कोविड 19 और लॉक डाउन की वजह से डॉ कृष्ण चौहान जी ने अपने घर पे ही अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपनी बिल्डिंग के लोगो को राशन किट दे कर अपने बर्थडे को सेलेब्रेट किया। उन्होंने कहा कि इससे खुशी की बात क्या हो सकती है कि मैंने अपने जन्मदिन के मौके पर लोगों में रोज़ की जरूरत की चीजें वितरित कीं, इससे जो सुकून मिला उसे मैं शब्दो मे बयाँ नहीं कर सकता।
आपको बता दें कि डॉ. कृष्ण चौहान हर साल अपने जन्मदिन पर राशन और भगवतगीता वितरित करते हैं और जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं।
वह 4 मई 2021 को अपने जन्मदिन के मौके पर मुम्बई में लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2021 करने वाले थे मगर कोरोना काल और लॉकडाउन की वजह से ये अवार्ड फंक्शन न हो हो पाया। अगर सबकुछ ठीक रहा तो, अब यह समारोह 30 मई 2021 को आयोजित किया जाएगा।
जुलाई 2021 में मिस एंड मिसेज इंडिया 2021 का आयोजन मुम्बई के एक बड़े होटल में किया जाएगा।
26 दिसंबर 2021 को बोलीवुड आइकोनिक अवार्ड 2021 का आयोजन किया जाएगा।
गौरतलब है कि डॉ कृष्णा चौहान 28 फरवरी 2021 को बोलीवुड आइकोनिक अवार्ड 2021 का सफल आयोजन कर चुके हैं।
आपको बता दें कि डॉ कृष्णा चौहान की एनजीओ/ ट्रस्ट है जिसका नाम कृष्णा चौहान फाउंडेशन है। इस संस्था के अंतर्गत गरीबों और जरूरतमंदों में भोजन का वितरण और भगवतगीता का वितरण किया जाता है। डॉ कृष्णा चौहान खुद एक सामाजिक कार्यकर्ता है, जो लोगो की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2021 फंक्शन के दिन डॉ कृष्णा चौहान अपनी बॉलीवुड फिल्म का पोस्टर लॉन्च भी करेंगे जिसकी शूटिंग जून जुलाई 2021 मे करंगे।
उल्लेखनीय है कि डॉ कृष्णा चौहान एक फिल्म निर्देशक हैं जो गोरखपुर यूपी के रहने वाले हैं और मुंबई मैं 18 वर्षों से रह रहे हैं। इन 18 वर्षों में डॉ कृष्णा चौहान ने बॉलीवुड के कई मशहूर निर्देशकों को असिस्ट किया और आज डॉ कृष्ण चौहान किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। डॉ कृष्ण चौहान को आज पूरा बॉलीवुड जानता है।
डॉ कृष्णा चौहान की एक हिंदी फिल्म “जीना नही तेरे बिना” रिलीज़ के लिए तैयार है। उनका एक हिंदी एल्बम “ज़िक्र तेरा” भी रिलीज़ होने वाला है। उन्हें उनकी हिंदी शार्ट फिल्म के लिए बेस्ट निर्देशक का पुरस्कार भी मिल चुका है।
डॉ कृष्ण चौहान आज जो भी हैं अपनी कड़ी मेहनत की वजह से हैं। बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले डॉ कृष्णा चौहान फिल्म निर्देशक होने के हाथ साथ अवार्ड फंक्शन का आयोजन भी करते रहते हैं। साथ ही वह कृष्णा चौहान फाउंडेशन भी संचालित करते हैं। .
डॉ कृष्णा चौहान ने अपने जन्मदिन पर लोगो में राशन किट बाटे। कर भला तो हो भला। वो “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” पर यकीन रखते हैं।

डॉ कृष्णा चौहान
8169036309
निर्देशक और संस्थापक,
लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड
कृष्णा चौहान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *