#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

विज्ञापन विवाद के बाद कैमरे से बचते नजर आए आमिर खान, मास्क से छिपाया चेहरा

148
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपने एक नए विज्ञापन की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। इस ऐड की वजह से उन्हें लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच बुधवार को उन्हें लंबे समय बाद मुंबई में देखा गया। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आमिर कैमरे से बचते नजर आ रहे हैं। फोटोज में आमिर वाइट हुड्डी और कार्गो पैंट में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मास्क से अपने चेहरे को ढक रखा है। एक्टर को देखकर मानो ऐसा लग रहा है कि वह कैमरे से बचने की कोशिश में हैं। जानकारी के मुताबिक एक्टर अपने दोस्त और लाल सिंह चड्ढा के उनके को-एक्टर करीम हाजी से मिलने गए थे। इस छोटी सी मुलाकात के बाद आमिर दोबारा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
आमिर खान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लाल सिंह चड्ढा के बाद वह स्पैनिश फिल्म चैंपियन की रीमेक की तैयारी में हैं। यह साल 2018 की एक स्पैनिश फिल्म है जो सुपरहिट रही थी। रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो इस फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना करने वाले हैं जो इससे पहले शुभ मंगल सावधान बना चुके हैं। इस फिल्म के जनवरी 2023 तक फ्लोर पर जाने की उम्मीद है। गौरतलब है कि हाल ही में एक विज्ञापन की वजह से सोशल मीडिया पर आमिर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। विज्ञापन में आमिर और कियारा आडवाणी ने काम किया है। इसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन बने दिख रहे हैं। ऐड में परंपरा के उलट शादी के बाद आमिर को कियारा के घर जाते दिखाया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह पत्नी के बीमार पिता की जिम्मेदारी उठाना चाहता है। सोशल मीडिया पर आमिर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस विज्ञापन को हिंदू संस्कृति के खिलाफ बताया जा रहा है।

1 Comment

  1. Элегантные ковры для любого интерьера, ковер.
    Ковры, которые преобразят ваш интерьер, успейте.
    Ковры ручной работы, новинки.
    Уникальные ковры для вашего дома, стиль.
    Ковры для игровой зоны, разнообразие.
    Ковры в восточном стиле, откройте.
    Эстетика ковров в офисе, придайте.
    Неприхотливые ковры для занятых людей, подходящий стиль.
    Как выбрать идеальный ковер?, читайте.
    Ковры для холодных полов, комфорт.
    Актуальные стили и дизайны ковров, свой интерьер.
    Ковры для загородного дома, выбирайте.
    Как сделать ваш интерьер уникальным с коврами, креативность.
    Разнообразие стилей ковров, новые варианты.
    Создайте атмосферу уюта в спальне, найдите.
    Качество и стиль от лучших производителей, выбирайте.
    Мои любимые ковры для зоолюбителей, узнайте.
    Согревающие ковры для вашего дома, уют.
    Ковры для создания зонирования, функции.
    ковровые дорожки на заказ ковровые дорожки на заказ .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *