#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

‘विपक्षी गठबंधन के अस्तित्व पर उठ रहे सवालों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार’, संजय राउत का आरोप

7

इंडिया गठबंधन के अस्तित्व पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि लोकसभा चुनाव के अच्छे नतीजों के बाद कांग्रेस की जिम्मेदारी थी कि वह गठबंधन को जिंदा रखें और सभी दलों को एकजुट करके आगे का रास्ता दिखाएं। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक गठबंधन की कोई बैठक नहीं हुई है, जिससे लोगों में संदेह उत्पन्न हो रहा है।

‘इंडिया गठबंधन के लिए सही नहीं’
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, ‘हमने लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ा था और नतीजे भी अच्छे आए थे। उसके बाद हम सभी की, खासकर कांग्रेस की जिम्मेदारी थी कि हम इंडिया गठबंधन को जिंदा रखें, साथ बैठें और आगे का रास्ता दिखाएं। लेकिन अब तक लोकसभा चुनाव के बाद ऐसी एक भी बैठक नहीं हुई है। यह इंडिया गठबंधन के लिए सही नहीं है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘उमर अब्दुल्ला, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं का कहना है कि गठबंधन का अब कोई अस्तित्व नहीं है। अगर लोगों के मन में ऐसी भावना आती है तो इसके लिए विपक्षी गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस जिम्मेदार है। कोई समन्वय नहीं है, कोई चर्चा नहीं है, कोई संवाद नहीं है। इसका मतलब है कि लोगों को संदेह है कि गठबंधन में सब कुछ ठीक है या नहीं। अगर यह एक बार टूट गया तो इंडिया गठबंधन फिर कभी नहीं बनेगा।’ विपक्षी गठबंधन पर राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, ‘इंडिया गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर एक विकल्प प्रदान करने के लिए था। राज्यों में स्थितियां पूरी तरह से अलग हैं। तेजस्वी यादव ने भी यही बात कही थी। यही विपक्षी गठबंधन का मूल मंत्र है। इंडिया गठबंधन एक विचार था और यह विचार कभी खत्म नहीं होगा।’