#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

विराट-धोनी और रोहित को लेकर इस सवाल पर माइकल वॉन का अजीबोगरीब जवाब, गिलक्रिस्ट भी बयान से दिखे सहमत

5
आईपीएल 2025 को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कुछ दिनों में फ्रेंचाइजी अपने रिटेन किए गए और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर सकती है। हालांकि, बीसीसीआई ने अब तक रिटेंशन को लेकर दिशानिर्देश जारी नहीं किए हैं। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी उसका इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक पॉडकास्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक बहुत ही मुश्किल सवाल पर अपनी बात रखी। दोनों क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट पर एक साथ दिखाई देते हैं। जब उनसे विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा को लेकर एक सवाल पूछा गया तो वॉन का जवाब हैरान करने वाला था। दोनों से पूछा गया- विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी में से किसी एक को अपनी काल्पनिक फ्रेंचाइजी के लिए बेचना हो, एक को खिलाना हो और एक को बेंच करना हो तो किसे करेंगे? इस पर वॉन ने जवाब दिया- मैं एमएस धोनी को चुनूंगा। मुझे नहीं लगता कि कोई भी उनसे बेहतर है। मेरे लिए एमएस कप्तान हैं।
IPL 2025: Sell Virat Kohli, Play MS Dhoni, Bench Rohit Sharma, says Adam Gilchrist and Michael Vaughan

फिर उनसे सवाल किया गया कि उन्होंने कोहली पर धोनी को क्यों तरजीह दी? इस पर वॉन ने कहा- मैं विराट से छुटकारा पा रहा हूं। उन्होंने कभी आईपीएल नहीं जीता है। रोहित शर्मा छह बार के विजेता हैं। एमएस धोनी पांच बार के विजेता हैं।’ वॉन ने कहा कि एमएस धोनी के विकल्प के रूप में रोहित शर्मा उनके लिए बेंच पर होंगे। इस पर गिलक्रिस्ट ने भी सहमति जताई और तंज कसते हुए कहा कि विराट कोहली को ‘बेचने’ से उनकी फ्रेंचाइजी को भी काफी पैसा मिलेगा। गिलक्रिस्ट ने कहा, ‘आपको विराट की अच्छी कीमत मिलेगी’। इस पर वॉन ने जवाब दिया, ‘यह अच्छा व्यवसाय है। मैं उनके जरिये काफी पैसे कमा सकता हूं। वह बड़ी रकम के लिए किसी और टीम में चले जाएंगे।’ इसके बाद गिलक्रिस्ट ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह अच्छी तरह से सोचा गया है। आप अपने बाल सोच सोच कर कम कर रहे हैं। यह एक कठिन कॉल है, लेकिन यह एक अच्छे मैनेजर का काम है। इस साल के अंत में मेगा ऑक्शन होना है। जहां तक विराट कोहली का सवाल है, आरसीबी उन्हें टीम में बनाए रख सकती है और धोनी के साथ भी यही हो सकता है। हालांकि, रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ सकते हैं। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि धोनी पर चेन्नई सुपर किंग्स का फैसला इस बात पर निर्भर करता है कि उन्हें कितने खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति मिलती है।