#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

वीजा और मास्टरकार्ड को टक्कर देने की तैयारी में मुकेश अंबानी! अब यह दांव खेलने जा रही RIL

656

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने पेमेंट सर्विसेज के लिए ‘न्यू अंब्रैला एंटिटी’ (NUE) को प्रस्तावित किया है। यह इन्फीबीम एवेन्यु, गूगल और फेसबुक के साथ रिलायंस का एक कंसोर्शियम होगा। NUE के जरिए रिलायंस की योजना ग्लोबल पेमेंट्स कंपनी बनने की है। यह जानकारी सूत्रों से मिली है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, NUE के जरिए विदेश में पेमेंट सर्विसेज की पेशकश कर सकती है। अगर कंपनी को इसके लिए ऑपरेटिंग लाइसेंस मिल जाता है तो कुछ मार्केट्स में यह वीजा और मास्टरकार्ड जैसे दिग्गजों के खिलाफ खड़ी होगी।
सूत्रों का कहना है कि आरआईएल, NUE के साथ लॉन्ग टर्म प्लान बनाना शुरू कर चुकी है। NUE को आरआईएल की एक यूनिट के अलावा, इन्फीबीम एवेन्यु, फेसबुक और गूगल मिलकर प्रमोटर करेंगी। RIL की इसमें 40 फीसदी हिस्सेदारी हो सकती है। बाकी तीन कंपनियों की हिस्सेदारी 20-20 फीसदी रह सकती है।
लाइसेंस के लिए कर चुके हैं अप्लाई
यह भी खबर है कि चारों कंपनियों के कंसोर्शियम ने NUE लाइसेंस के लिए पिछले सप्ताह अप्लाई कर दिया है। NUE लाइसेंस मिलने के बाद चारों कंपनियों द्वारा मिलकर बनाई गई एंटिटी भारत में डिजिटल पेमेंट्स की प्रोसेसिंग में ज्यादा स्वायत्तता हासिल करने में सक्षम होगी। NUE, डिजिटल ट्रांजेक्शंस के लिए एक प्लेटफॉर्म है।

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *