#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

‘सरकार को बदनाम करने की साजिश, बाहरी थे प्रदर्शनकारी’, बदलापुर विरोध प्रदर्शन पर बोले सीएम शिंदे

6

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को दावा किया कि ठाणे जिले के बदलापुर में दो बच्चियों के कथित यौन शोषण को लेकर हुआ विरोध प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित था और इसका उद्देश्य राज्य सरकार को बदनाम करना था। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकांश प्रदर्शनकारी बाहरी थे। मीडिया से बात करते हुए सीएम शिंदे ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि इस घटना पर राजनीति करने वालों को शर्म आनी चाहिए।
बदलापुर शहर में मंगलवार को विशाल पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ। दरअसल पिछले सप्ताह एक स्कूल में पुरुष परिचारक द्वारा दो बच्चों का यौन शोषण किया गया था। जैसे ही इसकी जानकारी लगी तो गुस्साए अभिभावकों, स्थानीय निवासियों और अन्य लोगों ने मंगलवार को रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल में तोड़फोड़ भी की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना रहा और इसके चलते बदलापुर में अफरा-तफरी के हालात रहे। अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि बदलापुर में विरोध प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित था, क्योंकि प्रदर्शनकारी स्थानीय निवासी नहीं थे। विरोध प्रदर्शन में शामिल स्थानीय निवासियों की संख्या उंगलियों पर गिनी जा सकती है।’ उन्होंने कहा कि राज्य मंत्री गिरीश महाजन ने प्रदर्शनकारियों की सभी मांगों पर सहमति जताई, लेकिन वे अभी भी नरम पड़ने को तैयार नहीं हैं। इसका मतलब है कि वे सरकार को बदनाम करना चाहते थे।’ सीएम ने कहा कि, कुछ प्रदर्शनकारियों ने ‘लड़की बहन योजना’ का उल्लेख करते हुए तख्तियां ले रखी थीं, जो महिलाओं के लिए उनकी सरकार की प्रमुख वित्तीय सहायता योजना है। तख्तियों पर लिखा था कि उन्हें 1,500 रुपये की मासिक राशि नहीं चाहिए, बल्कि अपनी लड़कियों के लिए सुरक्षा चाहिए।

सीएम ने उठाया सवाल- क्या कोई इस तरह विरोध करता है?
प्रदर्शनकारियों ने रेल मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिसके कारण बदलापुर से अंबरनाथ के बीच रेल सेवाएं 10 घंटे से अधिक समय तक स्थगित रहीं। शिंदे ने कहा, ‘क्या कोई इस तरह विरोध करता है? इस योजना के कारण विपक्ष को जो पेट दर्द हो रहा है, वह कल के विरोध प्रदर्शन से स्पष्ट है।’ विरोध प्रदर्शन के दौरान बदलापुर रेलवे स्टेशन और शहर के अन्य स्थानों पर पथराव की घटनाओं में रेलवे पुलिस सहित कम से कम 25 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में कम से कम 72 लोगों को गिरफ्तार किया है और चार प्राथमिकी दर्ज की हैं।