#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

हाउसफुल 5 की शूटिंग के बीच फैंस से मिले अक्षय कुमार, लंदन में चल रहा है शूट

3

पिछली बार ‘खेल खेल में’ नजर आए अक्षय कुमार इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। दर्शक इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी को काफी पसंद करते हैं और इसके पांचवें भाग को भी देखने के लिए काफी उत्सुक है। हाल ही में, अक्षय कुमार का लंदन से एक वीडियो देखने को मिला, जिसमें वो अपनी महिला प्रशंसकों से मिलते दिख रहे हैं।
महिला प्रशंसकों के साथ खिंचाई तस्वीर
अक्षय कुमार फैन क्लब द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है, जिसमें खिलाड़ी कुमार एक कपड़ों के स्टोर के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। उनके साथ तीन महिलाएं अलग-अलग रंग के गाउन पहने खड़ी हुई हैं। अक्षय कुमार ने अपनी प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचाई। इस मौके पर सभी मुस्कुराते नजर आए। मालूम हो कि चंकी पांडे ने भी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लंदन की कुछ तस्वीरें साझा की थी। चंकी के साथ जॉनी लीवर और रंजीत भी दिखाई दिए थे। ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग लंदन में चल रही है। इसका निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं और फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ अभिषेक बच्चन, चित्रांगदा सिंह, संजय दत्त, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चंकी पांडे, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, रंजीत, डिनो मोरिया और सौंदर्या शर्मा दिखाई देंगे। फिल्म 6 जून, 2025 को रिलीज होगी।