#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

हिमाचल, सिक्किम समेत तीन राज्यों में हर वयस्क को लगा कोरोना का पहला टीका, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया

587

देश भर में अभी कोरोना से जंग जारी है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और दादरा नगर हवेली, इन तीनों ही राज्यों में हर वयस्क को कोरोना का पहला टीका लग चुका है। गुरुवार को हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के अलावा अब सिक्किम और दादर एवं नागर हवेली में भी हर वयस्क को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लग गया है। इस तरह से देश में कोरोना से जंग की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। देश में अब तक 66 करोड़ 74 लाख से ज्यादा कोरोना टीके लग चुके हैं। इनमें से 51,38,05,787 करोड़ लोगों को पहली डोज लगी है। इसके अलावा 15 करोड़ 36 लाख से ज्यादा लोगों को दूसरा टीका भी लग चुका है।

राज्यवार बात करें तो अब तक सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 7,51,29,502 टीके लग चुके हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश है, जहां 6 करोड़ से ज्यादा टीके लगे हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 4,76,47,071 और गुजरात में भी करीब इतनी ही डोज लगाई गई हैं। राजधानी दिल्ली में भी टीकाकरण तेजी से चल रहा है। अब तक दिल्ली में 1,37,66,415 टीके लग चुके हैं। टीकाकरण के मामले में टॉप 10 राज्यों की बात करें तो यूपी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात के अलावा राजस्थान, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और बिहार शामिल हैं। इसके अलावा तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश भी इस लिस्ट में हैं।

एक तरफ टीकाकरण की रफ्तार में तेजी देखने को मिल रही है तो वहीं कोरोना के नए केसों में इजाफे ने भी चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार सुबह बीते एक दिन में कुल 47 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए हैं। बीते दो महीनों बाद यह पहला मौका है, जब इतनी बड़ी संख्या में नए केस मिले हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इन केसों में से 32 हजार केस अकेले केरल से ही मिले हैं। इस तरह से देखें तो देश के अन्य हिस्सों से 15 हजार केस ही मिले हैं। नए मामलों में तेजी से हो रहे इजाफे को कोरोना की तीसरी लहर आने की आहट भी माना जा रहा है।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *