Mumbai news

हॉलिडे इन मुंबई में श्रावण के शुभ अवसर पर ‘मराठी मेजबानी’ का भव्य आयोजन l

सीताराम मेवाती l मुंबई

मुंबई के प्रसिद्ध पांच सितारा होटल

हॉलिडे इन मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट अपने रेस्तरां सप्तमी में पावन महीने श्रावण के अवसर पर ‘मराठी मेजबानी’ का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन महाराष्ट्र की पारंपरिक और ऑथेंटिक व्यंजनों को समर्पित एक खास पाक कला का उत्सव है। यह आयोजन 8 अगस्त से 16 अगस्त तक चलेगा l  इस आयोजन में मेहमानों को घर जैसी महक और स्वादों का अनुभव मिलेगा, जो महाराष्ट्र के पारंपरिक और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों की याद दिलाते हैं। यहां विरासत में मिली पारंपरिक रेसिपी और त्योहारों के खास पकवान परोसे जाएंगे, जो श्रावण की भक्ति और अपनत्व को झलकाते हैं।   इस खास प्रकार से तैयार किए गए मेनू में महाराष्ट्रीयन व्यंजनों की विविधता देखने को मिलेगी, साथ ही असीमित मॉकटेल्स का आनंद भी मिलेगा। श्रद्धालु और भोजन प्रेमी दोनों यहां श्रावण के उत्सव का स्वाद पूरी तरह से ले सकेंगे।   ‘मराठी मेजबानी’ का थीम्ड डिनर प्रतिदिन शाम 7 बजे से 11:30 बजे तक ₹3,000 (करों के अतिरिक्त) की दर पर उपलब्ध रहेगा।  यह आयोजन श्रावण के पावन महीने में पारंपरिक व्यंजनों के माध्यम से सांस्कृतिक उत्सव का आनंद लेने का एक खास मौका है। इस अनोखे अनुभव का स्वाद आप परिवार के साथ जरूर लें।

Related Articles

Back to top button