Celebrity news

कारोबारी, पत्रकार और ड्राइवर से भिड़ चुके सैफ अली खान, इस निर्देशक ने एक्टर को मारा था थप्पड़

हाल ही में मुंबई की एक अदालत ने अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला साल 2012 का है जब सैफ अली खान का मुंबई के एक होटल में एक कारोबारी से झगड़ा हो गया था। मलाइका इस मामले में गवाह थीं और वह मामले में गवाही देने अदालत नहीं पहुंचीं थीं। इस मामले की अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी। यह पहला मामला नहीं है जब सैफ अली खान का किसी के साथ झगड़ा हुआ था। कई दूसरे मौकों पर भी उनका लोगों के साथ झगड़ा हो चुका है। आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि सैफ अली खान का कब-कब झगड़ा हुआ है। 1999 में आई फिल्म ‘कच्चे धाके’ में अजय देवगन के साथ सैफ अली खान थे। इस फिल्म के एक्शन सीन टीनू वर्मा ने डायरेक्ट किया था। शूटिंग के दौरान ही टीनू और सैफ का झगड़ा हो गया था। टीनू ने सैफ अली खान को चांटा मार दिया था। उन दिनों ये मामला सुर्खियों में आ गया था। एक्टर कमल सदाना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि 1990 में सैफ अली खान का एक ड्राइवर से झगड़ा हो गया था। दरअसल सैफ अली खान किसी पार्टी से लौट रहे थे। तभी सड़क पर एक ड्रइवर से झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि सैफ अली खान और ड्राइवर ने एक दूसरे को दांत काटा। झगड़ा शांत होने पर दोनों ने टेटनस का इंजेक्शन लगवाया था।
Saif Ali Khan Fights With Tinu Car Driver Reporter Businessman Attacked At Home News in Hindi
1995 में सैफ और पत्रकार का झगड़ा
सैफ अली खान का साल 1995 में एक पत्रकार से झगड़ हो गया था। खबरें हैं कि एक पत्रकार ने सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर की अदाकारी के बारे में नकारात्मक बयान दिया था। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि पत्रकार ने फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ के बारे में कहा था कि अक्षय कुमार ने फिल्म में अभिनय से ज्यादा कुछ किया है। इसके बाद सैफ अली खान ने पत्रकार को पीटा था। बताया जाता है कि सैफ अली खान ने पत्रकार को मारा और उसकी मां को भी धक्का दिया। पिछले साल 16 जनवरी को सैफ अली खान के मुंबई वाले घर पर सुबह हमला हुआ। एक अनजान व्यक्ति ने उनके घर में घुस कर सैफ अली खान पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद सैफ अली खान घायल अवस्था में अपने बेटे तैमूर के साथ अस्पताल पहुंचे। हमले के कुछ देर बाद मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया। इस मामले की अभी बांद्रा मिजस्ट्रेट कोर्ट में जांच चल रही है।

Related Articles

Back to top button